फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Block Chief Election 2021 there are 295 nominations in 10 districts of Purvanchal 34 candidates are set to be elected unopposed 25 of BJP

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: पूर्वांचल के 10 जिलों में 295 नामांकन, 34 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय, इसमें 25 भाजपा के

Thu, 08 Jul 2021 10:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jul 2021 10:43 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021:  पूर्वांचल के 10 जिलों (वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल) के 130 ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन संपन्न। कई जिलों में कोरोना काल में तमाम निर्देश देने के बाद भी सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। वहीं कई जगहों पर भारी हंगामा भी हुआ। 

विज्ञापन
UP Block Chief Election 2021 there are 295 nominations in 10 districts of Purvanchal 34 candidates are set to be elected unopposed 25 of  BJP
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के 10 जिलों (वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल) के 130 ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को 295 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इसमें 34 प्रत्याशियों के खिलाफ कोई पर्चा दाखिल न होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इसमें भाजपा के 25, सपा, अपना दल एस और निर्दल के तीन-तीन प्रत्याशी शामिल हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के 8 ब्लॉकों में 17 नामांकन दाखिल किए गए इसमें तीन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अराजीलाइन  से अपना दल एस की नगीना देवी, सेवापुरी से भाजपा की रीना कुमारी और चोलापुर से भाजपा की ही लक्ष्मीना देवी के खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन


बलिया के 17 ब्लॉकों में 33 नामांकन किए गए, इसमें 6 का निर्विरोध निर्वाचन तय है। बेरुआरबारी से भाजपा के चंद्रभूषण सिंह उर्फ भोलासिंह, मुरली छपरा से भाजपा के कन्हैया सिंह जो वीरेंद्र सिंह मस्त के भाई हैं के अलावा बैरिया ब्लॉक से भाजपा की मधु सिंह, पंदह से राघवेंद्र यादव निर्दल, दुबहर ब्लॉक से सपा की रीता सिंह और गड़वार से भाजपा के अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ में 9 ब्लॉकों में 25 नामांकन हुए जिसमें रानीपुर से भाजपा की सोनीराज का निर्विरोध चुना जाना तय है। गाजीपुर में 16 ब्लॉकों में 42 नामांकन हुए। इसमें रेवतीपुर से भाजपा के अजिताभ राय और भांवरकोल ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा राय के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया।

आजमगढ़ के 22 ब्लाकों में 58 नामांकन दाखिल हुए इसमें 4 का निर्विरोध निर्वाचन तय है। तरवां से भाजपा के मतानूराय,  लालगंज से सपा की अमला देवी, फूलपुर से सपा की अर्चना यादव और ठेकमा से दुर्गावती देवी निर्दल के विरोध में किसी ने पर्चा नहीं भरा है।

सोनभद्र के 10 ब्लॉकों में 19 नामांकन हुए इसमें 3 निर्विरोध चुना जाना तय हैं। सदर ब्लॉक से अजीत रावत भाजपा, चतरा से शक्ति सिंह पटेल भाजपा, और बभनी से बेबी सिंह अपना दल एस-भाजपा के खिलाफ कोई पर्चा नहीं भरा गया।

जौनपुर में 21 ब्लॉकों में 49 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें 5 ब्लॉकों बक्सा से मनोज यादव निर्दल, रामनगर से तारादेवी भाजपा, केराकत से सरोज देवी भाजपा, डोभी से विद्यादेवी भाजपा और बरसठी से अनीता शुक्ला भाजपा का निर्विरोध चुना जाना तय है।

भदोही के 6 ब्लॉकों में 11 नामांकन हुए जिसमें औराई से विकास मिश्रा के दोबारा चुना जाना तय है ये पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के पुत्र हैं और सिटिंग ब्लॉक प्रमुख हैं। वहीं सुरियावां से भाजपा की अनीता गौतम के निर्वाचन की घोषणा होनी बाकी है। मिर्जापुर के 12 ब्लॉकों में 23 नामांकन हुए इसमें 5 प्रत्याशियों के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया।

इनमें राजगढ़ से गजेंद्र सिंह भाजपा, पटेहरा कला से गरिमा देवी अपनादल एस, कोन से मीनाक्षी सिंह भाजपा, लालगंज से जयंत सरोज भाजपा और सीखड़ से भाजपा के क्षत्रपति सत्येंद्र कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन चुना जाना तय है।

चंदौली के 9 ब्लॉकों में 18 नामांकन किए गए इसमें 4 के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। नौगढ़ से भाजपा की प्रेमाकोल, चकिया से भाजपा के शंभूनाथ यादव, शहाबगंज से भाजपा की गीतादेवी और धानापुर ब्लाक से अजय सिंह के खिलाफ कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ।

सोनभद्रः चुनाव से पहले ही घुटने पर आई सपा

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दमदारी दिखाने का दंभ भरने वाली सपा ने  कई ब्लॉकों में नामांकन के दौरान ही घुटने टेक दिए हैं। सोनभद्र जिले की दस में से पांच ब्लाकों में सपा के किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा व अपना दल के प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है।

म्योरपुर और दुद्धी ब्लॉक में भाजपा के सामने अपना दल के उम्मीदवार उतारे जाने से स्थिति रोचक हो गई है। जिला पंचायत चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े भाजपा और अपना दल के ब्लाक प्रमुख के चुनाव में अलग-अलग खेेमों में बंटने से सियासी पारा गर्म है। हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया अभी शेष है।

भाजपा और अपना दल आमने-सामने

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अपना दल के अधिकृत प्रत्याशी मानसिंह गोंड़ ने ब्लाक पहुंचकर दो सेटों में अपना पर्चा दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदुलार सिंह गोंड़ भी जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंचे।

उन्होंने एक सेट में सहायक निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। सत्ताधारी गठबंधन में शामिल दोनों दलों के अलग-अलग उम्मीदवार उतारने से राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है। हालांकि सियासी रणनीतिकार गतिरोध दूर करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed