{"_id":"5f49327c8ebc3e3cfd42d12e","slug":"up-bihar-contact-will-be-cut-if-culvert-is-broken-varanasi-news-vns5439810104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया टूटी तो कट जाएगा यूपी-बिहार का संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया टूटी तो कट जाएगा यूपी-बिहार का संपर्क
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र के नवरंगा गांव में दस लाख की लागत बनी पुलिया को ठोकर मारती गंगा की लहरें।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही हुकुम छपरा से दुबे छपरा तक कृषि योग्य भूमि कटकर गंगा में समाहित हो रही है। गंगा की लहरों से नौरंगा संपर्क मार्ग पर 10 लाख की लागत से बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अगर पुलिया ध्वस्त हुई तो 20 हजार की आबादी का आवागमन उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों से कट जाएगा।
गंगा के जलस्तर में अनवरत वृद्धि का क्रम जारी है। गंगा की धारा का दबाव एनएच 31 के हुकुम छपरा काली मंदिर के समीप पड़ रहा है। हुकुम छपरा काली मंदिर के सामने दक्षिण दिशा में बैराज खंड वाराणसी की ओर से 30 करोड़ की लागत से ड्रेजिंग का कार्य कर नदी की धारा मोड़ने का प्रयास किया गया है लेकिन उसका असर नहीं दिख रहा है । स्थिति यह है हुकुम छपरा से लेकर दुबे छपरा तक कृषि योग्य उपजाऊ जमीन कटकर गंगा में समाहित हो रही है । गंगा के मुहाने पर बसे वीरेंद्र सेठ निर्मल खरवार सुधा यादव का कहना है कि सहायक नदी बनने के बाद भी नदी का कटान जारी है। नौरंगा संपर्क मार्ग का आधे से अधिक हिस्सा गंगा के पेटे में समाहित हो चुकी है। इस पर बनी पुलिया आधे से अधिक कट गई है। इस पुलिया से नौरंगा के लोग बिहार जाते हैं। पुलिया के कटने से नवरंगा भुवाल छपरा चक्की के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है तो दुबे छपरा ,उदई छपरा, गोपालपुर, प्रसाद छपरा जग छपरा बाबू बेल , बादिलपुर सुघर छपरा अवशेष बचा केहरपुर आदि टापू में तब्दील हो सकते हैं।
केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे 56 , 930 मीटर दर्ज की गई। साथ ही प्रति घंटा 1 सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
-
गंगा में बढ़ाव, सहमे गोपालपुर के वाशिंदे
दया छपरा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोग बाढ़ को लेकर चिंतित हैं। गोपालपुर कन्हइ ब्रम्ह बाबा के स्थान से कुछ ही दूर संत वेदांती स्वामी के मठिया के समीप गंगा का पानी पहुंच गया है। पानी का दबाव बादिल पुर, मझौवा, पचरुखिया, तेलिया टोक सोनार टोली के पास एनएच पर बनने लगा है। दुबेछपरा गोपालपुर गांव में पानी घुसने की आशंका है। जलस्तर बढ़ता रहा तो गोपालपुर पानी से घिर जाएगा। ग्रामीणों ने सुबह ही बाढ़ बिभाग के आला अधिकारियों के यहां गुहार लगायी।फिर भी शुक्रवार के दोपहर तक किसी अधिकारी मौके पर नही पहुचे थे।
कटहल नाले की सफाई कार्य का लिया जायजा
खर-पतवार के साफ होते ही नाले का बहाव हुआ तेज
बलिया। जिलाधिकारी एसपी शाही ने शुक्रवार को कटहल नाले की सफाई का निरीक्षण किया। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के पीछे कटहल नाला पुल के नीचे भारी मात्रा में जमे खर-पतवार को हटाने के कार्य को देखा। नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया कि इस तरह जहां भी खर पतवार या मलबा जमा है उसको साफ करा दें। प्रोफेसर कॉलोनी के पीछे पुलिया के नीचे से जैसे ही खर-पतवार साफ हुआ, नाले का बहाव काफी तेज हो गया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को निर्देश दिया कि इस तरह जहां भी नाले के बहाव में बाधा आ रही हो, उसको पूरी तरह साफ करा दें।
एनडीआरएफ की टीम ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा
रामगढ़। एनडीआरएफ वाराणसी के 11 वीं बटालियन के इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को गंगा नदी के डेंजर पॉइंट गंगापुर के साथ ही अन्य प्वाइंटों का का निरीक्षण किया। टीम ने बाढ़ की परिस्थिति में उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। एनडीआरएफ ने अपना मोबाइल नंबर भी ग्रामीणों को बताया। इंस्पेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि हमारी टीम जिलाधिकारी के पहल पर बलिया आई है और द्वाबा के विभिन्न गंगा व घाघरा के डेंजर पॉइंट का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि मदद व राहत सामग्री पहुंचाने के बारे में पहले से रणनीति बनाई जा सके। इस मौके पर एनडीआरएफ के जयप्रकाश मिश्र मिस पवन कुमार शर्मा रवि कुमार कुमार मौजूद रहे।