{"_id":"59fecd4b4f1c1bf4688b940e","slug":"up-ats-arrested-islamic-state-suspect-terrorist-from-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ATS ने मुंबई एयरपोर्ट से आजमगढ़ निवासी आईएस आतंकी को दबोचा, सकते में गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ATS ने मुंबई एयरपोर्ट से आजमगढ़ निवासी आईएस आतंकी को दबोचा, सकते में गांव वाले
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
आतंकी का नाम आजमगढ़ निवासी अबू जैद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य अबूजैद को यूपी एटीएस की टीम ने मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह सऊदी से भारत लौट रहा था। अबू जैद के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिलने पर उसके घर और गांव के लोग सकते में हैं।
लोगों का कहना है कि उसके इस आचरण के विषय में किसी को कोई जानकारी नहीं है। ना ही उसने गांव में अब तक किसी से विवाद या झगड़ा किया था। अबूजैद के गांव वालों को पुलिस की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा।
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबूजैद पुत्र अलाउद्दीन तीन भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके पिता अलाउद्दीन एक अच्छे इलेक्ट्रिशियन हैं। घर की माली हालत देख वर्ष 2009 में अबूजैद घर से सऊदी कमाने चला गया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद वह अपने दूसरे नंबर के भाई को भी सउदी बुला लिया। जो वहीं पर है। गांव वालों के मुताबिक अबुजैद सऊदी में एक टेलीफोन का केबल बिछाने वाली कंपनी में काम करता था।
वर्ष 2014 में अबूजैद घर लौटा तो परिवारवालों ने उसकी शादी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की एक लड़की से कर दी। उसकी पत्नी घर पर ही है। जबकि वह पुन: सऊदी चला गया। सऊदी से भारत लौटते समय वह पकड़ा गया।
गांव में उसका परिवार अभी भी कच्चे मकान में रहता है। उधर आतंकी संगठन आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य अबुजैद के गिरफ्तारी और उसका कनेक्शन आजमगढ़ से जुड़ने से जिला पुन: सूर्खियों में आ गया है। खुफिया एजेंसियां उसके अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।