Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly election 2022 Unique Initiative by varanasi administration for increase voting percentage in last phase election on 7 march digital invitation card

अनोखी पहल: भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, 7 मार्च को भूल न जाना वोट डालने आने को

Sun, 06 Mar 2022 12:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 12:40 PM IST
सार

वाराणसी में विधानसभा के अंतिम चरण के मतदान की तैयारी पूरी है। जिला निर्वाचन कार्यालय वाराणसी ने अनोखे ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 Unique Initiative by varanasi administration for increase voting percentage in last phase election on 7 march digital  invitation card
मतदान के लिए डिजिटल निमंत्रण पत्र - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, वाराणसी ने अनोखे ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिले में लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, जिसके लिए जिला प्रशासन ने डिजिटल निमंत्रण पत्र छपवाए हैं। ये पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह हैं। वाराणसी जिला प्रशासन का  'भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, 7 मार्च को भूल न जाना वोट डालने आने को' का डिजिटल निमंत्रण कार्ड चर्चा में है।
विज्ञापन


इसमें लिखा है कि आइए, मतदान करें और देश के जिम्मेदार नागरिक बनें। शादी की तरह कार्यक्रम भी बताया गया है जिसमें लिखा है मतदान दिवस और दिनांक: सोमवार , 7 मार्च 2022। स्थान: आपका मतदान केंद्र। समय: सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक। निवेदक का नाम जिला निर्वाचन कार्यालय, वाराणसी लिखा है।
विज्ञापन



वाराणसी में आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव 
स्वीप वाराणसी की ओर से मतदाताओं के लिए यह डिजिटल निमंत्रण कार्ड तैयार किया गया है। यह संदेश और कार्ड सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।  जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिले के मतदाता सात मार्च को उत्साह एवं उमंग के साथ निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करें।  बता दें कि सत्ता की जोर आजमाइश में दो महीने से जुटे राजनीतिक दलों के प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच से बजे थम गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के पक्ष में बने माहौल को मतदान तक पहुंचाने के लिए प्रबंधन और तैयारी में जुट गए हैं। प्रचार खत्म होने के साथ ही चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं। वाराणसी में सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए रविवार सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल पर पहुंचने लगीं हैं। सात मार्च को वाराणसी के आठ विधानसभाओं क्रमश: वाराणसी कैंट, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, अजगरा, सेवापुरी, शिवपुर, पिंडरा, रोहनिया में मतदान होना है।

107 मॉडल बूथ बनेंगे नजीर

UP Assembly election 2022 Unique Initiative by varanasi administration for increase voting percentage in last phase election on 7 march digital  invitation card
पिंक बूथ (फाइल) - फोटो : Amarujala

विधानसभा चुनावों के लिए जिले में 107 मॉडल बूथ तैयार किए गए है। ये अन्य मतदान केंद्रों के लिए नजीर होंगे। वहीं नौ बूथों को ऑल वुमेन बूथ के रूप में तैयार किया गया है। जहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक महिलाएं रहेंगी। वहीं इस बूथ की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी।

आधी आबादी को आकर्षित करने के लिए यहां पर गुलाबी रंग उपयोग करने के साथ रंगोली से सजाया जाएगा। वहीं जो मतदाता बच्चे के साथ आएंगी, उनके बच्चों को खेलने के लिए प्ले एरिया भी तैयार किया जाएगा। ये बूथों नारी शक्ति का अहसास कराएगा। वहीं जिले में चार दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे, जहां दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed