फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up assembly election 2022 pm modi virtual interaction with bjp workers today: varanasi BJP workers talk to PM Modi

UP Assembly Election 2022: भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम- लोगों को मतदान के महत्व के बारे में समझाएं, बताएं हर वोट कितना जरूरी

Tue, 18 Jan 2022 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jan 2022 01:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को मतदान की महत्वता के बारे में बताएं। वहीं प्रधानमंत्री ने भोजपुरी अंदाज में पूछा कि ए बार कितना ठंड पड़ल हौ बनारस में...? चुनाव की कितनी गर्मी है।

विज्ञापन
up assembly election 2022 pm modi virtual interaction with bjp workers today: varanasi BJP workers talk to PM Modi
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए वर्चुअल संवाद किया। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हमें आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न में सभी को जोड़ना चाहिए।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि हमें मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताना चाहिए। उन्हें बताएं कि हर वोट महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने यूपी में विधान सभा चुनावों की तारीख की घोषणा होने के बाद पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने वर्चुअली कार्यकर्ताओं सुझाव और सवाल मांगे। इस दौरान बूथ अध्यक्षों के साथ चर्चा कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। उन्होंने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ संवाद शुरू किया और समापन भी ऐसे ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार होगा सुरक्षा का खाका, नए सिरे से मंथन शुरू

पीएम ने कहा कि चुनाव अपने आप में एक ट्रेनिंग कैंप होता है। ज्यादातर लोगों को कार्यकर्ता के रूप में हम तैयार कर सकते हैं। संगठन का विस्तार व कार्यकर्ता का विकास होना चाहिए। हमें लोगों को एक-एक वोट की कीमत समझानी है। हम और योगी जी इसलिए ही कुछ कर पा रहे हैं क्योंकि जनता ने हमें वोट दिया है।

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मंडल के कार्यकर्ता आशुतोष से भोजपुरी में पूछा कि काशी कैसी है? ट्रैफिक जाम होता है अब? आशुतोष ने बताया कि बनारस का आपने जितना ध्यान रखा उतना किसी ने नहीं रखा। पहले हमें घंटों का समय लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। जाम से राहत मिली है।

वहीं प्रधानमंत्री ने भोजपुरी अंदाज में पूछा कि ए बार कितना ठंड पड़ल हौ बनारस में...? चुनाव की कितनी गर्मी है। मुझे बनारस में जन्म लेने का सौभाग्य तो नहीं मिला, लेकिन महादेव की कृपा से वहां से जुड़ने का मौका जरूर मिला। अखिलेश दुबे से पूछा कि क्या करते हैं? अखिलेश ने जवाब दिया कि ट्यूशन पढ़ाते हैं। वहां बिजली की क्या स्थिति है? पीएम को अखिलेश ने बताया कि पहले धरना देना पड़ता था। अब पहले की तुलना में काफी ज्यादा बिजली मिली रही है।

बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार रावत से प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी में पूछा कि का हाल हो? बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर में पहले और अब में क्या फर्क है?रावत ने बताया कि पहले तो धक्का-मुक्की में मजा खत्म हो जाता था। आज तो दिव्यता दिख रही है। आज इतनी खुशी है कि बाबा विश्वनाथ के ऐसे दिव्य दर्शन आपकी वजह से संभव हो रहा है। आपके लिए कोई भी शब्द छोटा पड़ेगा। अब बनारस बदल गया है। गरीबों को रोजगार मिल रहा है। वे सब आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। कल मुझे विश्वनाथ धाम का श्रमिक मिला था। उसकी खुशी देखते बन रही थी। वो आपकी तारीफ करते अघाते नहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि आप एक बूथ के अध्यक्ष हैं। मुझे खुशी है कि आप इतनी गहराई से इसका बखान कर रहे हैं। ये सब बाबा की कृपा है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से हमें हर व्यक्ति को जोड़ना चाहिए। देश के प्रति जिन्होंने बलिदान दिया, उनके प्रति हमें सम्मान जताना है।

नमो एप पर भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान चल रहा है। 5 रुपये भी आप पार्टी को दान दे सकते हैं। क्या हम ये प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं कि कौन सा पोलिंग बूथ कितना माइक्रो डोनेशन कर सकता है? पैसा इकट्ठा नहीं करना है, लोगों को जोड़ना है। संगठन का विस्तार करना है और कार्यकर्ता का विकास भी करना है। चुनाव के समय एक-एक वोट की कीमत समझनी है।

कैंट विधानसभा की बूथ अध्यक्ष सीमा कुमारी से पीएम ने पूछा- कोरोना संक्रमण के दौरान अपने क्षेत्र के लोगों से मिलना जुलना हो पा रहा है? सीमा ने बताया कि दो गज की दूरी से मुलाकात कर रहे हैं। अब तो महिलाओं को न रसोई की धुएं से जूझना पड़ता है न केरोसिन के लिए लाइन लगानी पड़ती है। ये सब आपकी वजह से संभव हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा- मेरा एक आग्रह है- आप ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वयंसहायता समूहों से जोड़ो। उन्हें डिजिटल पेमेंट से जोड़ें। ये बहुत बड़ा काम होगा। आप जइसन बहिन के आशीर्वाद हमार असली शक्ति हउअे। मातृशक्ति प्रसन्न हौ ना...?

मनोज कुमार पटेल से मोदी ने पूछा कि आप लोग अपने क्षेत्र में गरीब परिवारों की सुध ले रहे हैं या नहीं? मनोज ने बताया कि हम टोली बनाकर लोगों से बात करते हैं, उनका हाल लेते हैं। लोग यही बताते हैं कि मुफ्त राशन की उन्हें कल्पना नहीं थी। वे आभार व्यक्त करते हैं।

वाराणसी समेत पूर्वांचल के 9 जिलों में 7 मार्च को चुनाव
पूर्वांचल में आखिर के दो चरणों में चुनाव होंगे। वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर में सातवें चरण (7 मार्च) और बलिया में छठे चरण (3 मार्च) को होंगे। जिसके बाद नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed