फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham: Security blueprint will be ready keeping in mind convenience of devotees churning will start afresh

काशी विश्वनाथ धाम: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार होगा सुरक्षा का खाका, नए सिरे से मंथन शुरू

Tue, 18 Jan 2022 09:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jan 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: Security blueprint will be ready keeping in mind convenience of devotees churning will start afresh
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम के परिसर के विकास के बाद सुरक्षा इंतजाम नए सिरे से किए जाएंगे। सोमवार को धाम की सुरक्षा को नए सिरे से तैयार करने के लिए सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन और मंदिर के अधिकारियों ने विश्वनाथ धाम की सुरक्षा के बारे में कई सुझाव दिए। हालांकि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। 15 दिनों के बाद दोबारा बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित सुरक्षा समिति की बैठक में धाम के नए स्वरूप के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार तैयार की जाएगी जिससे कि सुरक्षा के कारण मंदिर के श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जाएगी। धाम में एयरपोर्ट की तर्ज पर ही सुरक्षा के सारे इंतजाम होंगे। रेड जोन की सुरक्षा पैरा मिलिट्री फोर्स के हाथ में रहेगी और येलो जोन में तलाशी और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी पहले की ही तरह सिविल पुलिस के पास रहेगी।

पिछले सप्ताह मुख्य सचिव डीएस मिश्रा और डीजीपी मुकुल गोयल ने काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा को नए सिरे से तैयार करने का निर्देश दिया था। ऐसे में स्थानीय सुरक्षा समिति ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस दौरान मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा समेत सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed