फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP assembly election 2022 PM Modi spoke to famous intellectual of varanasi before rally said Continuity of government is necessary for development

UP Chunav 2022: बनारस में प्रबुद्धजनों से बोले पीएम मोदी- विकास के लिए सरकार की निरंतरता जरूरी

Sat, 05 Mar 2022 01:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 01:21 PM IST
सार

वाराणसी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह प्रबुद्धजनों संग बैठक की। इस दौरान डबल इंजन की सरकार के कार्य गिनाए तो वहीं इशारों में विपक्ष पर हमला भी किया।

विज्ञापन
UP assembly election 2022 PM Modi spoke to famous intellectual of varanasi before rally said Continuity of government is necessary for development
वाराणसी में प्रबुद्धजनों संग संवाद करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी चुनाव के सातवें चरण के मतदान से वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने शनिवार सुबह काशी के प्रबुद्धजनों संग बैठक की। महमूरगंज स्थित रमना निवास में आयोजित इस बैठक में कला एवं संस्कृति क्षेत्र के अलावा शहर के बड़े डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर और विद्वान मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रबुद्धजनों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कासी और यूपी में हुए विकास कार्यों को गिनाया। स्वच्छता, कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सरकार की निरंतरता जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी को भी स्टेबिलिटी और कंटीन्यूटी चाहिए।  
विज्ञापन


आपकी जहां पहचान है वहां स्टेबिलिटी और कंटीन्यूटी पर बात करें। बीते पांच साल में यूपी में किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी, सभी वर्गों के हित को ध्यान में रख कर डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग्यशाली हूं कि काशी में सेवा का मौका मिला

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोगों के बीच आना मैं अपने लिए सौभाग्य की बात मानता हूं। मैं बड़ा ही भाग्यशाली हूं कि भोले बाबा और मां गंगा के इस शहर में मुझे सेवा का अवसर मिला। आप लोग एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में मदद करें।

आप लोग जनता को प्रेरित करें कि मतदान ज्यादा से ज्यादा हो। बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह, बीएचयू कुलपति प्रो. एसके जैन, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक राय, काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्र, पद्म अवार्डी छन्नूलाल मिश्र समेत 70 से ज्यादा विशिष्ट लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने प्रबुद्धजनों संग संवाद में विपक्षी भी निशाना साधा। कोरोना संकट काल का जिक्र कर कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन दिया। हर वर्ग की ख्याल रखा। मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है।  अगर यूपी में परिवारवादी आएंगे तो फिर सिर्फ अपने ही बारे में सोचेंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने के साथ ही माफियाओं को संरक्षण मिलेगा। प्रगति पथ पर लगातार आगे बढ़ रहे उत्तर प्रदेश के लिए यह अच्छा नहीं होगा। 

यूपी में देश की अर्थव्यवस्था को लीड करने की ताकत

प्रबुद्धजनों की बैठक में पीएम मोदी ने विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई और मौजूद लोगों से मेगा परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। काशी विश्वनाथ धाम, गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा की बात की। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को लीड करने की ताकत यूपी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed