फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: All examination centers related to web costing will be monitored from the government level

यूपी: वेब कॉस्टिंग से जुड़े सभी परीक्षा केंद्र, शासन स्तर से होगी निगरानी 

Wed, 16 Mar 2022 01:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी 
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Mar 2022 01:44 PM IST
सार

24 मार्च से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उपनिदेशक प्रमोद कुमार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। लखनऊ में बने कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
UP: All examination centers related to web costing will be monitored from the government level
Board Exam - फोटो : Social media

विस्तार

जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर बनाए गए सभी केंद्र वेब कास्टिंग से जुड़ गए हैं। स्थानीय स्तर पर राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज और शासन स्तर से लखनऊ से परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। कंट्रोल रूम में लगाए गए टीवी स्क्रीन पर जिलेवार परीक्षा की गतिविधियां देखी जा सकेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड की 24 मार्च से होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 131 केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। होली के बाद से पेपर भी भिजवाए जाएंगे। शहरी और ग्रामीण केंद्रों पर वायस रिकॉर्डर युक्त सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। पिछले दिनों क्वींस कॉलेज से केंद्रों पर लगे कैमरे के ट्रायल में ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक नहीं थी, जो कि अब सही हो गई है। लखनऊ से भी केंद्रों की वेब कॉस्टिंग की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से केंद्रवार आईपी एड्रेस भी लखनऊ भेज दिए गए हैं। ताकि निगरानी में कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि परिषद के निर्देश पर उप निदेशक प्रमोद कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया है। कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही वह खुद भी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जिलों में पहुंचा प्रवेश पत्र
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से सोमवार को वाराणसी, मिर्जापुर मंडल के सात जिलों में प्रवेश पत्र सहित अन्य परीक्षा सामग्रियां भेज दी गई है। मंगलवार को आजमगढ़, फैजाबाद मंडल के आठ जिलों को कॉपियां भिजवाई गईं। अपर सचिव सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ मंडल के साथ ही मऊ, बलिया और फैजाबाद मंडल में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर जिलों को भी प्रवेशपत्र सहित सभी सामग्री भेज दी गई है। अब संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप सहित अन्य परीक्षा सामग्रियां केंद्रों को जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed