यूपी 100 मुस्तैद पर नहीं थम रहीं वारदातें, अपने उद्देश्य में हो रही है नाकाम साबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 पुलिस पर अवैध वसूली व सूचना के बाद भी देरी से पहुंचने के मामले भी सामने आए हैं। बावजूद लोगों में उम्मीद कुछ हद तक बढ़ी है। उप्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के मद्देनजर पिछली सरकार ने 30 दिसंबर 2016 को पूरे प्रदेश में यूपी 100 सेवा लॉन्च किया था।
इसके तहत बलिया जिले को कुल 38 वाहन प्राप्त हुआ था। इसमें सात इनोवा तथा 31 बोलेरो थी। इन वाहनों पर एक कमांडर, एक सब कमांडर व पायलट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा वाहनों को संचालित करने के लिए जिले में कुल 912 प्वाइंट स्थापित किए गए थे।
इसमें प्रत्येक वाहनों के लिए 24 प्वाइंट स्थापित किए गए है। जो 15 से 20 किमी की दूरी तय करता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्र में यूपी 100 लगभग 30 से 35 मिनट और नगर क्षेत्र में 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। लेकिन यूपी 100 के कुछ वाहन तो सूचना के घंटों बाद भी नहीं पहुंच पाते है।
जबकि कुछ वाहन करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पहुंच पाते है। इस कारण पीड़ित मजबूर और लाचार हो जाता है और बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। यूपी 100 के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें देर से पहुंचने की आती हैं। इसकी वजह पुलिस चाहे जो बताए लेकिन कहीं न कहीं उदासीनता को दर्शाता है।
मामले में बलिया के यूपी 100 सेवा के जिलाप्रभारी रमाशंकर यादव ने कहा कि अवैध वसूली और सूचना के बाद भी देर से पहुंचने का आरोप बेबुनियाद है। पूरा प्रयास होता है कि सूचना के बाद जितनी जल्दी हो सके, वारदात स्थल पर पहुंचा जाए।
इन मामलों से समझे कितनी चौकस यूपी-100
बैरिया थाना क्षेत्र के बलिराम सिंह के डेरा के समीप स्थित अवध आटो मोबाइल पेट्रोल पंप पर अप्रैल माह में बदमाशों ने पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन से असलहा सटाकर लगभग 40 हजार रुपये छिनकर भाग गए थे। इस दौरान पीड़ित ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी थी। लेकिन यूपी 100 की गाड़ी नहीं पहुंची। बल्कि बैरिया सीओ व एसओ पहुंच गए थे।
केस-दो
मई माह में भीमपुरा चौराहे पर स्थित फुल्की की दूकान पर पहुंचे युवकों ने पहले फुल्की खाया और पैसा मांगने पर दूकानदार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित ने यूपी 100 व एसओ भीमपुरा को सूचना दिया था। घटना के डेढ़ से दो घंटे बाद यूपी 100 व एसओ पहुंचे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के गाड़ी पर पथराव कर दिया था।