फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up 100 sevice failure in control crime at ballia

यूपी 100 मुस्तैद पर नहीं थम रहीं वारदातें, अपने उद्देश्य में हो रही है नाकाम साबित

Mon, 26 Jun 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 26 Jun 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
up 100 sevice failure in control crime at ballia
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश में यूपी 100 सेवा शुरू हुई तो लोगों को उम्मीद जगी कि वारदातों पर पूरी तरह से अंकुश लग जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वारदातों में कमी जरूर आई है लेकिन अभी भी कुछ खामियां हैं, जिसकी आए दिन क्षेत्र से शिकायतें आती रहती हैं।
विज्ञापन


यूपी 100 पुलिस पर अवैध वसूली व सूचना के बाद भी देरी से पहुंचने के मामले भी सामने आए हैं। बावजूद लोगों में उम्मीद कुछ हद तक बढ़ी है।  उप्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के मद्देनजर पिछली सरकार ने 30 दिसंबर 2016 को पूरे प्रदेश में यूपी 100 सेवा लॉन्च किया था।
विज्ञापन


इसके तहत बलिया जिले को कुल 38 वाहन प्राप्त हुआ था। इसमें सात इनोवा तथा 31 बोलेरो थी। इन वाहनों पर एक कमांडर, एक सब कमांडर व पायलट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा वाहनों को संचालित करने के लिए जिले में कुल 912 प्वाइंट स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें प्रत्येक वाहनों के लिए 24 प्वाइंट स्थापित किए गए है। जो 15 से 20 किमी की दूरी तय करता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्र में यूपी 100 लगभग 30 से 35 मिनट और नगर क्षेत्र में 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। लेकिन यूपी 100 के कुछ वाहन तो सूचना के घंटों बाद भी नहीं पहुंच पाते है।

 

 

जबकि कुछ वाहन करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पहुंच पाते है। इस कारण पीड़ित मजबूर और लाचार हो जाता है और बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। यूपी 100 के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें देर से पहुंचने की आती हैं। इसकी वजह पुलिस चाहे जो बताए लेकिन कहीं न कहीं उदासीनता को दर्शाता है।            

मामले में बलिया के यूपी 100 सेवा के जिलाप्रभारी रमाशंकर यादव ने कहा कि अवैध वसूली और सूचना के बाद भी देर से पहुंचने का आरोप बेबुनियाद है। पूरा प्रयास होता है कि सूचना के बाद जितनी जल्दी हो सके, वारदात स्थल पर पहुंचा जाए। 

इन मामलों से समझे कितनी चौकस यूपी-100

up 100 sevice failure in control crime at ballia
यूपी 100 योजना - फोटो : अमर उजाला
केस-एक
बैरिया थाना क्षेत्र के बलिराम सिंह के डेरा के समीप स्थित अवध आटो मोबाइल पेट्रोल पंप पर अप्रैल माह में बदमाशों ने पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन से असलहा सटाकर लगभग 40 हजार रुपये छिनकर भाग गए थे। इस दौरान पीड़ित ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी थी। लेकिन यूपी 100 की गाड़ी नहीं पहुंची। बल्कि बैरिया सीओ व एसओ पहुंच गए थे।
केस-दो
मई माह में भीमपुरा चौराहे पर स्थित फुल्की की दूकान पर पहुंचे युवकों ने पहले फुल्की खाया और पैसा मांगने पर दूकानदार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित ने यूपी 100 व एसओ भीमपुरा को सूचना दिया था। घटना के डेढ़ से दो घंटे बाद यूपी 100 व एसओ पहुंचे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के गाड़ी पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed