{"_id":"5b6047ef4f1c1bb35d8b6751","slug":"unknown-person-deadbody-found-from-electric-pole-at-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में रेलवे लाइन किनारे खंभे पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में रेलवे लाइन किनारे खंभे पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 31 Jul 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन किनारे खंभे पर लटकता मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया-छपरा रेल मार्ग पर गोंहिया रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की सुबह विद्युत खंभे पर एक युवक लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और पड़ताल की। शव की शिनाख्त अभी नही हो पाई है। शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मंगलवार सुबह रेलवेकर्मियों ने शव को लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया। युवक सफेद रंग का टीशर्ट, ब्लू लोवर व पैर में हवाई चप्पल पहना था। हत्या या आत्महत्या के बावत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अभी शव को पहचान के लिए बलिया मोर्चरी मे रखा गया है। पहचान हो जाय तो और भी स्थितियां स्पष्ट होगीं। घटना की गहनता से जांच की जाएगी।
बैरिया थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा व गोन्हिया छपरा गांव के पूरब रेलवे लाइन के सटे किनारे वाली जगह डेथ प्वाइंट बनती जा रही है। एक साल के अंदर यहां मौत की तीसरी घटना मंगलवार को सुबह घठित हुई। पोल संख्या 25/5 पर सफेद पतली रस्सी से अज्ञात युवक लटकता मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने चर्चा शुरू कर दी कि आखिर इस स्थान पर बार-बार हत्या, आत्महत्या जैसी घटनाएं क्यों हो रही है।
विज्ञापन
इसके पहले बकरी चराते समय रेलवे लाइन के किनारे मिले पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहे किशोर के हाथों चली गोली उसकी ही बहन को लग गई, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके कुछ ही दिन बाद गोन्हियाछपरा गांव निवासी सुभाष सिंह ने सुसाइड नोट जेब में रख यहीं आत्महत्या की थी।