{"_id":"5f3ed132f6b69446303d9c70","slug":"union-minister-sent-a-letter-to-deputy-cm-for-repair-of-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कोें की मरम्मत के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने डिप्टी सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कोें की मरम्मत के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने डिप्टी सीएम को भेजा पत्र
Fri, 21 Aug 2020 01:08 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क का हाल
- फोटो : अमर उजाला
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री के प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम ने 22 सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए आश्वासन के अनुसार, चंदौली सांसद ने 22 सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास स्वीकृति के लिए भेजा है। इसके अलावा 34 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का प्रस्ताव भी दिया है। डिप्टी सीएम ने 22 सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्य अभियंता से बात कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन