{"_id":"660cedbfb87632317e0c8849","slug":"union-minister-mahendranath-pandey-called-kejriwal-team-corrupt-in-varanasi-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: केजरीवाल की टीम भ्रष्ट, चिमटे से भी नहीं छुएगी भाजपा; वाराणसी में बोले केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: केजरीवाल की टीम भ्रष्ट, चिमटे से भी नहीं छुएगी भाजपा; वाराणसी में बोले केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ
Wed, 03 Apr 2024 11:34 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:34 AM IST
सार
वाराणसी के सिगरा स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंचतंत्र की कहानी के रंगे सियार की तरह हैं। जैसे उस सियार का रंग बारिश में धुला तो सच्चाई सामने आई, वैसे ही अरविंद केजरीवाल की भी सच्चाई सामने आ गई है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम भ्रष्ट है। इनकी टीम के किसी सदस्य को भाजपा में शामिल करना तो दूर इन्हें चिमटे से भी नहीं छुएगी पार्टी। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो सारे भ्रष्टाचारियों की टोली एक हो गई है।
विज्ञापन
सिगरा स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन देश में सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ा। अरविंद केजरीवाल ने सत्ता पाने के लिए उसका सहारा लिया। कहा कि अरविंद केजरीवाल पंचतंत्र की कहानी के रंगे सियार की तरह हैं। जैसे उस सियार का रंग बारिश में धुला तो सच्चाई सामने आई, वैसे ही अरविंद केजरीवाल की भी सच्चाई सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन में अभी तक विपक्ष का नेता तक तय नहीं है। पूर्वांचल की सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने में हो रही देरी के सवाल पर कहा कि जहां जिस तरह से चुनाव हो रहे हैं, वहां प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। यहां की भी सभी सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर, मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी समेत अन्य मौजूद रहे।