फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Dr. Mahendra Nath Pandey said In giving tickets to criminals, SP chief Akhilesh even surpassed his father

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बोले: अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में सपा मुखिया पिता से भी आगे निकले

Mon, 14 Feb 2022 09:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 09:40 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 10 वर्ष तक चली यूपीए की मनमोहन सरकार को यूपी के विपक्षी दलों के सांसदों ने समर्थन दिया, लेकिन विकास के नाम में प्रदेशवासियों को झुनझुना थमा दिया।

विज्ञापन
Union Minister Dr. Mahendra Nath Pandey said In giving tickets to criminals, SP chief Akhilesh even surpassed his father
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को वाराणसी में भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन


विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है। भाजपा में टिकट बंटवारे पर नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा, इसे हम लोग संभाल लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जनता ने भाजपा के पक्ष में प्रचंड मतदान किया है।
विज्ञापन


प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों की सरकारों ने परिवार का केवल विकास किया। योगी सरकार ने तेजी से विकास कराते हुए प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष तक चली यूपीए की मनमोहन सरकार को यूपी के विपक्षी दलों के सांसदों ने समर्थन दिया, लेकिन विकास के नाम में प्रदेशवासियों को झुनझुना थमा दिया। उस वक्त सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने निजी सुख को वरीयता दी।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी के साथ ही जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संतोष सोलापुरकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed