{"_id":"692eacf03ea763d50708ddf3","slug":"union-minister-dharmendra-pradhan-and-minister-of-state-dr-l-murugan-reached-kashi-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
Tue, 02 Dec 2025 02:47 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:47 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का आगमन हुआ। इस दौरान भाजपाईयों ने दोनों मंत्रियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबतपुर भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन मंगलवार को काशी पहुंचे। काशी तमिल संगम कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दोनों मंत्रियों का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
मंत्रियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधायक पिंडरा अवधेश सिंह, सुशील सिंह, विनीत सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अश्वनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रोटोकॉल प्रभारी, भाजपा क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पाण्डेय भी इस मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह और गर्मजोशी से भरे माहौल के बीच दोनों मंत्रियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि (रविंद्र नारायण रवि) मंगलवार को एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान से दोपहर में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और अतिथियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के उपरांत उनका उसी मार्ग से वापस लौटने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।