फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Arjun Ram Meghwal inaugurated Kashi Kumbh and will give five crores for museum

Varanasi: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया ‘काशी कुंभ’ का उद्घाटन, म्यूजियम के लिए देंगे पांच करोड़

Fri, 23 Dec 2022 11:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 11:13 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे।अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन ‘काशी कुंभ’ का औपचारिक उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Union Minister Arjun Ram Meghwal inaugurated Kashi Kumbh and will give five crores for museum
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन ‘काशी कुंभ’ में केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने काशी एशिया की सांस्कृतिक राजधानी (कल्चरल कैपिटल) है। उन्होंने सांस्कृतिक उत्थान म्यूजियम निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये मंत्रालय से देने की घोषणा की। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन ‘काशी कुंभ’ के दूसरे दिन का औपचारिक उद्घाटन किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय पत्रिका का विमोचन किया व उल्लेखनीय कार्यों के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के परोपकार के साथ-साथ हमें संस्कृति की रक्षा का दायित्व निभाना है। हमें यह समझना है कि जो देता है वही ईश्वर के दिए दायित्व को निभाता है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने गुनगुनाए कुछ लोकगीत

मंच के युवा भवन को उन्होंने एक बड़ी समाजपयोगी परिकल्पना बताया। मारवाड़ी संस्कृति और इतिहास का संग्रहालय बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। युवाओं को उत्साहित करने के लिए कुछ लोकगीत और छंद भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 विशिष्ट अतिथि अलवर के सांसद महंत बालक नाथ ने मानवता कल्याण, प्रकृति उत्थान व राष्ट्र निर्माण के लिए मंच को एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी। नेपाल के राष्ट्रीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने समाज के लोगों से संस्कृति को संरक्षित करने की अपील की।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने समाज के कार्यों की सराहना की। मंच के अध्यक्ष कपिल लाखोटिया ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच के डिजिटल चैनल भायुम टाइम्स का लोकार्पण किया। स्वागताध्यक्ष दीपक बजाज ने देश और समाज के लिए मंगल कामना की। इस दौरान प्रशांत, अनिल जाजोदिया, रवि अग्रवाल, महेश आदि मौजूद रहे।

जी-20 की अध्यक्षता गर्व की बात

Union Minister Arjun Ram Meghwal inaugurated Kashi Kumbh and will give five crores for museum
केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल  ने कहा कि भारत के लिए गर्व की बात है कि विश्व के सबसे महत्वपूर्ण संगठन जी20 की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से भारत पूरे विश्व को संदेश देने और दुनिया पर छा जाने का समय है। मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों से भारत सहित विश्व के 6 देश लाभांवित हो रहे हैं। अब अवसर है इसके पूर्ण रूप से अंतरराष्ट्रीय बनाया जाए। 

दवा निराली 15 सेकेंड की ताली

एक विशेष सत्र में वक्ता अरुण ने विभिन्न प्रकार के तालियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि व्यायाम व सही खानपान से स्वास्थ्य ठीक रखने में मदद मिलती है। वहीं, उन्होंने अलग-अलग तालियों का अभ्यास भी कराया। जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। 

मंच पर बुलंद हुई नारी सशक्तीकरण की आवाज

अधिवेशन के दूसरे दिन नारी शक्ति समागम का हुआ। अलग-अलग शहरों से जुटी मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने रैंप पर प्रांतों की झलक दिखाई। साथ ही नारी सशक्तिकरण को लेकर आवाज बुलंद की। मंच के माध्यम से समाज में नारी की महत्ता को साझा किया। गीत व नृत्य से सजी संध्या में शानदार प्रस्तुति भी दी।

मुख्य अतिथि वीणा समूह के चेयरमैन केसी मालू ने कहा कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहकर अगली पीढ़ी को सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि समृद्ध विरासत को संजोते हुए जरूरी आधुनिकता को अपनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed