फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Anupriya Patel become angry to see Officials work style

अधिकारियों की कार्यशैली देख भड़की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Sun, 16 Apr 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 16 Apr 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Anupriya Patel become angry to see Officials work style
anupriya patel - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत सभागार में परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकास कार्यो की बिंदुवार समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए।

विज्ञापन


पिछली बैठक की कार्यवृत्ति पर कार्रवाई नहीं करने और गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर सहायक अभियंता जल निगम को फटकार लगाई। साथ ही अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर स्टष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशानुरुप योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ गरीबों और लाभार्थियों तक पहुंचाए।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए निर्माण में तेजी लाने को कहा। राज्यमंत्री ने कहा कि पीएचसी और सीएचसी पर चिकित्सक उपलब्ध रहें, मरीजों का इलाज करें और दवा की उपलब्धता बनाए रखें। विधायक अपने क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करें और विकास कार्यों में सुधार लाने के लिए पत्राचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मोतिया बिंद से पीडि़त बीपीएल कार्डधारकों का शिविर लगाकर नि:शुल्क आपरेशन होगा। शिविर लगाने वाले चिकित्सालय, स्थान, विकास खंड सहित सभी विवरण होर्डिगिं के माध्यम से प्रचार प्रसार करें। जिससें लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में लाभार्थियों से पैसा लेने की शिकायत मिल रही है, जिला प्रबंधक एलपीजी मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में मडि़हान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पीएमजीएसवाई की सड़कों की गुणवत्ता खराब होने का मुद्दा उठाया।

जिस पर राज्यमंत्री ने डीएम कंचन वर्मा से कहा कि योजना के तहत बनी सड़कों की किसी नामित एजेंसी से जांच कराने के बाद ही लोकार्पण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना का लाभ बेरोजगारों को दिलाया जाए। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए कौशल प्रशिक्षण दिलाया जाए।


पीडी मनरेगा पीपी त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 6116 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 500 से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में वित्तीय वर्ष में चार बसावटों को जोड़ने का लक्ष्य मार्च 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सुचिस्मिता मौर्य, राहुल प्रकाश कोल, सीडीओ अमित कुमार सिंह, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed