फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uniform money reached the accounts of one lakh 56 thousand children

एक लाख 56 हजार बच्चों के खातों में पहुंची यूनिफार्म की धनराशि

Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uniform money reached the accounts of one lakh 56 thousand children
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले एक लाख 56 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में शनिवार को डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म व जूता-मोजा का पैसा पहुंच गया। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के जरिये विभिन्न जिलों में इसकी शुरुआत की। इस दौरान बीएसए कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने आठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को यूनिफार्म व जूता मोजा भेजने के लिए शासन ने नई प्रक्रिया की शुरुआत की थी। जिसके तहत जिले के दो लाख 22 हजार बच्चों को दो यूनिफार्म, बैग, जूता-मोजा के साथ ही स्वेटर खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये शासन द्वारा भेजे जाने थे। शनिवार को शासन द्वारा इसकी शुरुआत कर दी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिले के सेवापुरी मॉडल की सराहना करते हुए उसे प्रदेश स्तर पर लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक में जनसहयोग से स्मार्ट क्लास, हैंडवाश व अन्य चीजों की सुविधाएं मुहैया कराई गई, ये प्रदेश के लिए एक मॉडल बन सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश ने बताया कि प्रथम चरण में एक लाख 56 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि हस्तांरित कर दी गई है। 66 हजार अभिभावकों के खाते में धनराशि एक सप्ताह के भीतर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed