फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   uncontrolled Alaknanda cruise collided with boats at Assi Ghat in varanasi after engine failure

वाराणसीः तेज हवाओं के कारण अनियंत्रित हुआ अलकनंदा क्रूज, अस्सी घाट पर नावों से टकराया

Wed, 15 Sep 2021 12:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Sep 2021 12:17 AM IST
सार

अलकनंदा क्रूज  क्रूज के निदेशक के मुताबिक, कूलिंग सिस्टम में खराबी आने के बाद क्रूज को अस्सी घाट पर साइड कराया जा रहा था। तेज हवाओं के चलते दबाव पाकर एक नाव में क्रूज टकरा गया।

विज्ञापन
uncontrolled Alaknanda cruise collided with boats at Assi Ghat in varanasi after engine failure
अस्सी घाट पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो मंजिला अत्याधुनिक अलकनंदा क्रूज मंगलवार देर शाम अनियंत्रित होकर अस्सी घाट पर खड़ी नावों में टकरा गया। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। पर्यटकों को अस्सी घाट पर ही उतारा गया। उधर, इस घटना को लेकर नाविकों में काफी आक्रोश रहा।  
विज्ञापन


वाराणसी के अस्सी घाट स्थित नाविकों के अनुसार पर्यटकों को लेकर निकले अलकनंदा क्रूज अचानक अस्सी घाट के पास खड़ी तीन-चार नावों से टकरा गया। इस दौरान नाव पर मौजूद कुछ नाविक तुरंत हट बढ़ गए। अन्यथा चपेट में आना तय था। वहीं एक दो नावें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में अलकनंदा क्रूज के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि पर्यटकों को लेकर क्रूज निकला था, अस्सी घाट के पास पहुंचा था कि कूलिंग सिस्टम में कुछ खराबी आ गई। इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसी बीच पर्यटकों को अस्सी घाट पर उतारने के लिए क्रूज को साइड कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तेज हवाओं के चलते दबाव पाकर एक नाव में क्रूज टकरा गया। हालांकि इसमें किसी तरह की किसी को चोटें नहीं आई। क्रूज को ठीक कराकर पुन: राजघाट पर खड़ा करा दिया गया।
 

नाविकों ने कहा- क्रूज को चलाने की अनुमति कैसे

सूचना पर लंका थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय अस्सी घाट पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्रूज पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं, नाविकों में इस बात का आक्रोश है कि जब तेज हवा और लहरों में उफान के चलते हमें नाव चलाने से रोका गया तो क्रूज को चलाने की अनुमति कैसे मिल गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed