{"_id":"58ed0e9c4f1c1ba368cf650d","slug":"umang-plan-now-many-types-of-public-service-will-avaiblable-at-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमंग योजनाः पेट्रोल पंपों पर जल्द ही मिलेंगी ये सारी सुविधाएं, आप भी जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमंग योजनाः पेट्रोल पंपों पर जल्द ही मिलेंगी ये सारी सुविधाएं, आप भी जानिए
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
बीपीसीएल की उमंग योजना की वाराणसी में 13 को लांचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल और डीजल ही नहीं मिलेगा। यहां रुपये जमा किए जा सकेंगे तो निकालने की भी सुविधा मिलेगी। मनी ट्रांसफर भी हो सकेगा। यही नहीं, पेट्रोल पंपों पर मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज व बिजली-पानी के बिल भी जमा किए जाएंगे।
इसके अलावा पासपोर्ट, पैन और आधार कार्ड आदि भी बनाया जाएंगे। रसोई गैंस एजेंसियों को भी जोड़ा जाएगा।
इतनी सारी अलग तरह की सहूलियतें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंपों पर एक साथ उपलब्ध होने जा रही हैं।
इसके लिए उपभोक्ताओं को आधार नंबर और थंब इंप्रेशन ही देना होगा। इन सुविधाओं के लिए अलग से काउंटर बनाए जा रहे हैं। 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में उमंग योजना की शुरुआत के साथ ही सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
वाराणसी राजातालाब-जंसा मार्ग स्थित पशुपति फिलिंग स्टेशन पर गुरुवार को इस योजना की लांचिंग होगी। योजना के तहत फिलहाल प्रदेश के सभी 75 जिलों में ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक फिलिंग को चुना गया है।
विज्ञापन
कंपनी के टेरिटरी मैनेजर सुदिप्तो मुखर्जी ने बताया कि वाराणसी में लांचिंग के दौरान डायरेक्टर फाइनेंस बाला सुब्रह्मण्यम, एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर प्रमोद शर्मा और रिटेल नार्दन के जीएम पीतांबर मौजूद रहेंगे।
बताया कि पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी लोगों की मदद करेंगे। ग्राहक यहां आधार कार्ड का प्रिंट ले सकेंगे। किसानों को यहां कृषि सलाह भी दी जाएगी। इसके लिए किसानों को उमंग के कियोस्क पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।