फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uma Blossom became the YAPL champion by scoring 147 runs in the 11th over; Archit scored at a strike rate of 258.

Varanasi News: 11वें ओवर में 147 रन बनाकर उमा ब्लॉसम बनी वाईएपीएल चैंपियन, अर्चित ने 258 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Tue, 09 Jun 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Uma Blossom became the YAPL champion by scoring 147 runs in the 11th over; Archit scored at a strike rate of 258.
उमा ब्लॉसम ने दागिना डायमंड किंग को तीन विकेट से हराकर युवा अग्रवाल प्रीमियर लीग (वाईएपीएल) जीत लिया। सिगरा स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट मैच के फाइनल में 258 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले अर्चित अग्रवाल ने 13 चौके और चार छक्के जड़े। मात्र 36 गेंदों में 93 रन बना दिया। इससे टीम ने 11वें ओवर में 146 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके लिए अर्चित को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ द मैच दोनों अवाॅर्ड के लिए चुना गया। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से कराए जा रहे इस युवा अग्रवाल प्रीमियर लीग (वाईएपीएल) कराई गई।
विज्ञापन



टॉस जीतकर उमा ब्लॉसम ने गेंदबाजी चुनी। इस रोमांचक मुकाबले में दागिना डायमंड किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए। मयंक न्योटिया ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों का योगदान दिया। जवाब में उमा ब्लॉसम की टीम ने मैच खत्म होने के एक ओवर पहले ही 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने क्रिकेट के फाइनल मैच का उद्घाटन किया। सिक्का उछालकर टॉस कराया। इसे उमा ब्लॉसम ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। उन्होंने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है। वहीं खेल तो एक बहाना है, ऐसे कार्यक्रम से सबको एकजुट करना है। इससे समाज सशक्त और समृद्ध होता है।
विज्ञापन

----
सर्वश्रेष्ठ बने गेंदबाज शिवम और बल्लेबाज मयंक
रात डेढ़ बजे समाप्त हुए इस मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विजेता टीम उमा ब्लॉसम और उपविजेता टीम दागिना डायमंड किंग के खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी गई। ट्रस्ट के संरक्षक अजय कृष्ण अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र अग्रवाल ने ये पुरस्कार दिए। अर्चित अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। दागिना किंग के शिवम सरावगी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मयंक न्योटिया को 210 रन बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का अवाॅर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed