वाराणसी: उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में कम खर्च में करा सकेंगे सभी बीमारियों का बेहतर इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इलाज के दौरान आपको स्पेशलाइज्ड सर्जरी की जरूरत होती है तो इसके लिए अब भागदौड़ करने की जरूरत नहीं। कम खर्च में बेहतर इलाज के लिए आपके शहर बनारस में शनिवार को उजाला सिग्नस की शाखा का शुभारंभ हुआ। यह अमर उजाला का सहयोगी संस्थान है।
एडवांस यूरोलॉजी, एड्रोलॉजी सर्जरी हो या फिर स्पाइन, गाइनिक और आंकों सर्जरी, इस तरह की स्पेशलाइज्ड सर्जरी की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। चेतमणि चौराहा स्थित उजाला सिग्नस (सेंटर फार स्पेशलाइज्ड सर्जरीज क्रिटिकल केयर) में मरीज हर दिन इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
जवाहर नगर स्थित उजाला सिग्नस परिसर में शनिवार सुबह हवन पूजन के साथ शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। उजाला सिग्नस के चेयरमैन प्रोबाल घोषाल ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उजाला सिग्नस के डायरेक्टर डॉ. दिनेश बत्रा, डायरेक्टर डॉ. शुचिन बजाज व अमर उजाला लिमिटेड के निदेशक तन्मय माहेश्वरी भी मौजूद रहे।
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के शुभारंभ से पहले हवन करते उजाला सिग्नस के चेयरमैन प्रोबाल घोषाल और अमर उजाला के निदेशक तन्मय महेश्वरी।
बनारस और आसपास के जिलों के मरीजों को आधुनिक तकनीक के सहारे बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सके, इसके लिए उजाला सिग्नस की ओर से देश में विभिन्न जगहों पर सेवाओं की शुरुआत की जा रही है।
दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के बाद अब उजाला सिग्नस की ओर से यूपी में भी सेवा शुरू कर दी गई है। इस दौरान आए अतिथियों ने स्पेशलाइज्ड सेंटर का निरीक्षण कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हर दिन ओपीडी के साथ यहां आधुनिक तकनीक के प्रयोग से ऑपरेशन आदि की सुविधाएं भी लोगों को उचित दर पर मिल सकेंगी।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, स्टांप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, नील रतन पटेल, एमएलसी केदार नाथ सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह सहित शहर के प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, राजनेता आदि मौजूद रहे।
2022 तक यूपी में दस अस्पताल और खुलेंगे :
अमर उजाला सिग्नस की ओर से अब तक 12 जगहों पर सेवाएं दी जा रही हैं। इसमें हरियाणा में सर्वाधिक 7, दिल्ली में 3, उत्तराखंड में एक सेंटर चल रहा है। वाराणसी में यूपी का पहला सेंटर होगा। यूपी में 2022 तक दस और अस्पताल खुलेंगे।