फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UGC sent clarification on seniority of teachers in BHU

Varanasi News: बीएचयू में शिक्षकों की वरिष्ठता पर यूजीसी ने भेजा स्पष्टीकरण

Fri, 02 May 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
UGC sent clarification on seniority of teachers in BHU
वाराणसी। बीएचयू में शिक्षकों की वरिष्ठता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यूजीसी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक पत्र भेजकर वरिष्ठता पर फैसला कैडर के आधार पर करने की जानकारी दी है। इसमें यह यह बताया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों की व्यवस्था में शिक्षकों के तीन पदनाम होते हैं। असिसटेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर। इसको ध्यान में रखना होगा। विश्वविद्यालय में उपजे विवादों में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा पत्र है, जब यूजीसी को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में वरिष्ठता को लेकर हुई प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के प्रो. एमपी अहिरवार ने यूजीसी, राष्ट्रपति सहित अन्य जगहों पर पत्र भेजकर नियमों का पालन न होने की बात कही थी। यूजीसी में उपसचिव निखिल कुमार ने बीएचयू के कुलसचिव को भेजे पत्र में बताया है कि यह स्पष्ट है कि वरिष्ठ प्रोफेसर को अपग्रेड करने से अलग से वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए एक अलग कैडर नहीं बनेगा। इसके अलावा यह भी बताया है कि यूजीसी के नियमानुसार वरिष्ठता संबंधित कैडर में शामिल होने की तिथि के संदर्भ में निर्धारित की जाएगी। इसलिए, प्रोफेसरों की वरिष्ठता प्रोफेसर कैडर में प्रवेश की तिथि के अनुसार होगी, जो सीधे भर्ती किए गए लोगों के लिए शामिल होने की तिथि और पदोन्नत लोगों के लिए सीएएस के तहत प्रोफेसर के लिए पदोन्नति की पात्रता की तिथि के आधार पर निर्धारित की जाएगी। ऐसे में डीनशिप, हेडशिप आदि जैसे परिणामी मामलों को इसी नियमों के अनुपालन में निस्तारित किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed