{"_id":"5905fa644f1c1b915e4413b4","slug":"uas-dollar-found-in-up-board-answer-sheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरे यह क्या! यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिका में मिला अमेरिकी डालर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे यह क्या! यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिका में मिला अमेरिकी डालर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Mon, 01 May 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
रसायन विज्ञान की कापी में मिला अमेरिकी डालर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक तो यूपी बोर्ड की कॉपियों में परीक्षकों को रुपये मिला करते थे। लेकिन इस बार के मूल्यांकन में रसायन विज्ञान की एक कॉपी मे अमरीकी डॉलर मिला तो वह आवाक रह गए। कॉपी में मिले इस अमरीकी डॉलर को देखने के लिए साथी शिक्षक जुट गए।
उधर, कापियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी मिलने पर दो केंद्रों पर तैनात तीन परीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
जौनपुर के जनक कुमारी बालिका इंटर कालेज पर बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर रविवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की कापी में एक परीक्षक को अमरीकी डॉलर मिला तो वह आश्चर्यचकित रहे गए।
कॉपी में मिले इस डॉलर को देखने के लिए मूल्यांकन कर रहे अन्य परीक्षक भी आ पहुंचे और डॉलर को देखने लगे।
चर्चा रही कि अभी तक जहां फूल तुम्हे भेजा है खत में की तर्ज पर परीक्षकों को परीक्षार्थी भारतीय मुद्राएं कॉपी में डाल कर पास करने क मिन्नतें करते थे लेकिन अब वह अमरीकी डॉलर से परीक्षकों की परीक्षा लेने लगे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो अभी तक कई परीक्षक भारतीय मुद्राएं तो जेब के हवाले कर लेते थे लेकिन डॉलर को लेकर अब वह असमंजस में हो जाएंगे। बहरहाल, कॉपी में डॉलर मिलने की चर्चाएं लोग करते रहे। हालांकि परीक्षक ने उक्त अमरीकी डॉलर को केंद्र प्रभारी जंग बहादुर सिंह को सौंप दिया।

एक लाख तेरह हजार सात सौ कापियों का मूल्यांकन हुआ
रविवार को एक लाख तेरह हजार सात सौ कापियों का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज, शिया इंटर कालेज और नगर पालिका इंटर कालेज पर बने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया।
राज कालेज केंद्र पर मूल्यांकन कर रहे दो परीक्षकों की कापियों की डीआईओएस ने जांच की तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली। दोनों परीक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया। राज कालेज केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वह नगर पालिका इंटर कालेज केंद्र पर पहुंचे। इस कें द्र पर भी मूल्यांकन कर रहे एक परीक्षक के कापी की जांच की दो मूल्यांकन में गड़बड़ी मिली। इस परीक्षक को भी कार्यमुक्त कर दिया।