Varanasi Accident: बाइक की टक्कर से सेना भर्ती की परीक्षा पास कर चुके युवक की गई जान, एक की कार हादसे में मौत
Varanasi News: वाराणसी जिले में दो अलग- अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की मौत से दोनों परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रा-बलुआ रोड पर मंगलवार की सुबह सेना भर्ती की परीक्षा पास कर चुके राहुल यादव (26) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार बाइक सवार टिंकू राजभर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौबेपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह 6 बजे चंद्रा-बलुआ रोड पर जाल्हुपुर पेट्रोल पंप के सामने सरैया विशुनपुरा निवासी राहुल यादव अपने दोस्तों के साथ फौज की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। बारिश के कारण मैदान में कीचड़ होने से सभी सड़क पर दौड़ लगा रहे थे।
इसी दौरान चंद्रा की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से राहुल को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और बाइक सवार टिंकू राजभर निवासी पंचराव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं टिंकू राजभर को भर्ती कराया गया है।
राहुल के बड़े भाई सोनू यादव ने हाल ही में एसएससी जीडी सैनिक सामान्य ड्यूटी की लिखित व शारीरिक परीक्षा पास की थी। दोनों को मेडिकल परीक्षण कराना था। तैयारी के सिलसिले में सुबह दोनों भाई चंद्रा-बलुआ मार्ग पर दौड़ अभ्यास के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार ने भाई राहुल को छीन लिया।
इसे भी पढ़ें; ये कैसी कार्रवाई...: पुलिस ने कहा गंगाजल उठाओ, भगवान करेंगे फैसला; गहना चोरी को लेकर थाने में की थी शिकायत
सड़क हादसे में कार सवार की मौत
चिरईगांव थाना क्षेत्र के रमना निवासी अशोक यादव उर्फ बबलू (45) अपनी कार से चंदौली के चहनिया से घर लौट रहे थे। रात में वह रैमला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों और परिजनों ने अशोक को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार की तड़के मौत हो गई। दो पुत्री और एक पुत्र के पिता अशोक के शव को कब्जे में लेकर चौबेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इसे भी पढ़ें; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?: गूगल मैप से रास्ता देख रहा था पिकअप चालक, रेलवे फाटक से टकराया
संदहा चौराहे की रेलिंग क्षतिग्रस्त करने पर वाहन सीज
स्थानीय चौराहे की रेलिंग को रविवार की सुबह मालवाहक डंपर ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वीडीए के अवर अभियंता विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।