{"_id":"5b7c4dcf42c792465b688e73","slug":"two-youth-killed-in-road-accident-at-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के आला भरौली गांव के पास मंगलवार की रात सड़क पर गिरे बरगद के पेड़ से टकरा कर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया।
गाजीपुर से बलिया की ओर जा रहे एक ही बाइक पर सवार चार युवक आला भरौली गांव के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गए। चालक बिना हेलमेट के था। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए। मृतकों की तलाशी के बाद एक शव की शिनाख्त बलिया रामगढ़ के एकौनी निवासी अजय कुमार (21) के रूप में हुई है। अन्य सभी की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। जानकारों की माने तो लगभग 20 दिनों से वह पेड़ सड़क पर गिरा पड़ा था। यदि पेड़ हटाने के लिए प्रशासन पहले चेत गया होता तो शायद यह घटना नहीं होती।