{"_id":"5bbdc113867a55285a616cca","slug":"two-youth-killed-after-over-speed-car-rams-into-truck-at-sonebhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले के आमडीह गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मृतकों के शव बुरी तरह से फंस गया था। बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
कार और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का कार से बाहर निकलवाया। शिनाख्त राकेश (25) और शिवनारायण (24) के रूप में हुई है। कटर से कार को काट कर शवों को बाहर निकाला गया।
दोपहर करीब डेढ़ बजे आमडीह गांव में राबट्र्सगंज से मधुपुर की ओर जा रही कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चालक समेत दो लोग फंस गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जेसेबी मंगवा कर ट्रक में फंसे कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद मिस्त्री ने गैस कटर से कार को काटकर उसमें फंसे शवों को बाहर निकलवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी कार चालक की शिनाख्त राकेश (25) और दूसरे की शिवनारायण (24) के रूप में की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।

ट्रक और ऑटो में टक्कर में एक की मौत
दूसरी घटना चोपन कस्बे में सुबह दस बजे हुई। चोपन बैरिसर निवासी निजाम (45) अपनी ऑटो बनवाने के लिए सड़क के किनारे खड़ा किया था। उसी जगह उसके दूसरे ऑटो का चालक पिंटू पाल (22) खड़ा किया था। उसी वक्त रावट्सगंज की तरफ से डाला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो की चपेट में आने से निजाम और पिंटू घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएसची चोपन ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने पिंटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद पिंटू ने दम तोड़ दिया। पुलिस नें शवों को पीएम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।