फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two young men killed in road accident in Varanasi

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sun, 11 Dec 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two young men killed in road accident in Varanasi
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
मां की दवा लेने बाइक से निकला रामपुर गांव का कमलेश राम (25) और उसका दोस्त अतुल गौतम (27) शुक्रवार की रात घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद शनिवार की सुबह परिवारीजनों को पता चला कि क्षेत्र के ही बहरामपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों की मौत हो गई है और शव जिला अस्पताल में है। दोनों के परिवारीजनों ने पुलिस के पास पहुंचकर शव की शिनाख्त की और पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद से दोनों परिवार के साथ ही पूरे गांव का माहौल गमगीन है। बता दें कि कमलेश और अतुल ने हादसे के दौरान हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का कमलेश शुक्रवार की रात आठ बजे अपने दोस्त अतुल के साथ बाइक से चौबेपुर बाजार के लिए निकला। ग्रामीणों के अनुसार बहरामपुर स्थित एक ढाबा के समीप रात नौ बजे के लगभग चंद्रावती की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने कमलेश की बाइक पर जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दीनदयाल राजकीय अस्पताल के लिए भेजवाया लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कमलेश चार भाईयों मे सबसे बड़ा था जो घर पर रहकर मजदूरी करता था। वह दो वर्ष की बेटी बेटी और छह माह के बेटे बाबू का पिता था। घटना के बाद से उसकी पत्नी लालती रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। जिस बाइक से दुर्घटना हुई वह उसके छोटे भाई मिथिलेश को बीते पांच दिसंबर को तिलक में मिली थी। वहीं, उसका पड़ोसी दोस्त अतुल ट्रैक्टर चलाता था। वह चार साल की हैप्पी और 16 माह की जूली का पिता था। अतुल के मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी बबिता बेहोश हो गई। उधर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में एक कार शोरूम के सामने सफारी और कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। जिसके बाद सफारी सड़क के बगल में गड्ढे में पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने सफारी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed