{"_id":"670902dc47c28a15850429f3","slug":"two-thousand-population-of-ramnagar-troubled-sewer-and-drinking-water-problem-road-widening-increased-problem-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रामनगर की दो हजार की आबादी सीवर-पेयजल समस्या से परेशान, सड़क चौड़ीकरण से बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रामनगर की दो हजार की आबादी सीवर-पेयजल समस्या से परेशान, सड़क चौड़ीकरण से बढ़ी दिक्कत
Fri, 11 Oct 2024 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:21 PM IST
सार
Varanasi News: रामनगर में पेयजल पाइप तोड़े जाने के कारण लोगों को पानी की दिक्कतें होने लगी हैं। इस कारण क्षेत्र के लगभग दो हजार लोग प्रभावित हैं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद आज तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
रामनगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान की गई खोदाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त सीवर और पेयजल लाइन को तोड़ा गया। इसके बाद इन्हें बनाने की दिशा में कोई काम नहीं हुआ। इससे दो हजार की आबादी पिछले आठ माह से सीवर व पेयजल समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन
नगर निगम व पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण लोग परेशान हैं। क्षेत्र के उत्कर्ष जायसवाल का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान घर की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे ठीक कराने के लिए एक माह से नगर निगम व पीडब्ल्यूडी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
अनीता देवी का कहना है कि पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के कर्मचारी एक दूसरे पर टाल मटोल कर रहे हैं। जयप्रकाश का कहना है कि सीवर लाइन जोड़ने में हीलाहवाली कर रहा है। विष्णु का कहना है कि पिछले एक साल से सड़क चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। लेकिन अभी आधा काम भी नहीं हो सका है। इस बारे में जलकल के सचिव ओपी सिंह ने कहा कि काम चल है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन