फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two teenage girls want married with each other in jaunpur

पांच दिन पहले घर से भाग गईं दो किशोरियां, अयोध्या में पति-पत्नी के रुप में देख दंग रह गई पुलिस

Tue, 30 Jul 2019 06:29 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 30 Jul 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Two teenage girls want married with each other in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो किशोरियों ने पुलिस के सामने समलैंगिक विवाह की मांग रखी तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद दोनों किशोरियों को शादी ना करने के लिए पुलिस ने रात भर मनाया। आखिरकार दोनों ने अलग रहने का फैसला ले लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का प्रेम संबंध सुल्तानपुर जिले की रहने वाली रिश्ते की एक किशोरी के साथ था। 24 जुलाई को दोनों किशोरियां घर से भाग गईं। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को दोनों किशोरियां नहीं मिलीं तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर दोनों किशोरी सोमवार को अयोध्या में मिलीं। दोनों किशोरियों में से एक किशोरी ने जहां पति का वेश धारण किया था। वहीं, दूसरी किशोरी पत्नी की वेशभूषा में थी। पूछताछ के दौरान दोनों की कहानी सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने पुलिस से कहा कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन दोनों शादी के जिद पर अड़ी हुई थीं। दो महिला सिपाहियों ने पूरी रात किशोरियों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने की बात मान ली।

सरपतहां के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने कहा कि काफी मनाने के बाद समझा बुझाकर दोनों किशोरियों का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया है। दोनों लड़कियां नाबालिग हैं और घर से गायब थी। जिन्हें अयोध्या से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed