फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two suspended, including Sarnath Inspector in child kidnapping and murder case

बच्चे का अपहरण और हत्या के मामले में सारनाथ इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित, गुटका न लाने पर मारा था जान से 

Tue, 02 Feb 2021 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 02 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two suspended, including Sarnath Inspector in child kidnapping and murder case
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ के पंचक्रोशी पैगंबरपुर के नौ साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने मंगलवार को इंस्पेक्टर सारनाथ इंद्रभूषण यादव और दरोगा संजय कुमार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


वहीं, बच्चे के पिता मंजय कुमार की तहरीर पर सारनाथ थाने में पंचक्रोशी पैगंबरपुर के अजय सोनकर के खिलाफ अपहरण और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय सारनाथ थाने की पुलिस की हिरासत में है। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य आठ लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सारनाथ थाना अंतर्गत पंचक्रोशी पैगंबरपुर निवासी मंजय कुमार का बेटा विशाल (9) बीती 29 जनवरी को घर से क्षेत्र में हाथी देखने निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। 30 जनवरी को मंजय के घर के सामने एक कागज फेंका पड़ा मिला। कागज में लिखा था कि 50 हजार रुपये न मिलने पर विशाल की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे लेकर चौबेपुर आने को कहा गया था। मंजय अपने परिजनों के साथ चौबेपुर गया लेकिन वहां उसे कोई नहीं मिला। एक जनवरी को मंजय के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर फूलों के खेत में विशाल का शव मिला। पुलिस के अनुसार विशाल की हत्या गला दबाकर की गई है।

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पैगंबरपुर क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्चे के पिता ने जिसे नामजद किया है वह काफी शातिर किस्म का है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


 

विशाल की मां सुनीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले जुआ खेलने के आदी अजय सोनकर उसके बेटे को गाली देकर जबरन गुटका मंगवा रहा था। विशाल ने मना कर दिया था तो उसे दो तमाचा मारा। विशाल रोते हुए घर आकर अपने पापा से शिकायत की।

विशाल के पापा ने पूछा तो अजय से कहासुनी हुई। उसने मंजय को धमकी दी थी। इतना कहते हुए सुनीता रोने लगी कि हमरे लाल के अजयबा मार देहलस हो...। उधर, विशाल की दादी योगेश्वरा देवी और दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed