फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two students suspended after three months of investigation report

जांच रिपोर्ट के तीन महीने बाद दो छात्र निलंबित

Fri, 11 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two students suspended after three months of investigation report
बीएचयू में मारपीट की घटनाओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन कितना गंभीर है इसकी एक बानगी देखिए। फरवरी माह में बिड़ला सी छात्रावास में हुई घटना के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की थी, उसकी रिपोर्ट छह मार्च को ही मिल गई थी, लेकिन तीन महीने बाद इतिहास विभाग के एमए के दो छात्र सुर्याभ वैभव और सौरभ श्याम को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के बिड़ला सी छात्रावास में 11 फरवरी और 17 फरवरी को मारपीट हुई थी। मामले में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ ही था, साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी जांच कराने का निर्णय लिया था। चीफ प्रॉक्टर की ओर से इसके लिए जांच कमेटी का भी गठन किया गया था। जांच कमेटी की ओर से भी छह मार्च 2021 को विश्वविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट भी सौंप दी गई। इसमें कमेटी ने कला संकाय के दो छात्रों को दोषी ठहराया था। आठ जून 2021 को यानी तीन महीने बाद मामले में दोषी कला संकाय के छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही बिना लिखित अनुमति परिसर में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed