फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two sisters caught stealing in varanasi, four men arrested

वाराणसी में दो सगी बहनें चोरी करते गिरफ्तार, चार युवक कर रहे थे मदद

Wed, 26 Jul 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 26 Jul 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
two sisters caught stealing in varanasi, four men arrested
- फोटो : demo pic
वाराणसी कैंट थाना अंतर्गत गोइठहां निवासी प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव के घर में मंगलवार भोर खिड़की तोड़कर चोरी करने घुसी दो सगी बहनें पकड़ी गईं। इसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कैंट थाने ले आई।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के चार युवकों की मदद से दोनों चोरी करती थीं। पुलिस ने चारों युवकों को भी दबोच लिया। युवकों के पास से चार मोबाइल बरामद कर दोनों युवतियों के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गोइठहां के प्रेमप्रकाश के घर में पहले भी चोरी हो चुकी है। बताया कि मंगलवार भोर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें लगा कि घर में कोई घुसा है तो सभी दरवाजे बंद कर पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो एक कमरे की खिड़की टूटी मिली। भीतर दो युवतियां मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ के बखरिया की दोनों युवतियों ने बताया कि वे बेलवा बाबा क्षेत्र में पिता के साथ किराए के मकान में रहती हैं। दूसरों के घरों में कामकाज करने के दौरान उनकी पहचान छत्तीसगढ़ के मुंगेरी जिले के विनोद मेझा, प्रमोद मेझा, कमोद मेझा और अरविंद दिवाकर से हुई।

इसके बाद सभी साथ मिलकर चोरी करने लगे। दोनों बहनों ने बताया कि घरों से वे मोबाइल और नकदी चुराती थीं। चारों युवक बाहर खड़े होकर उनकी निगरानी करते थे।

गिरफ्तार युवतियों और युवकों ने गोइठहां, ओम नगर कॉलोनी, पहड़िया सहित एक अन्य मुहल्ले में चोरी की पांच घटनाओं में खुद की संलिप्तता स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed