फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two sister in law did scam in bhadohi

भदोहीः देवरानी नंबरी जेठानी दस नंबरी, जानिए दोनों के कारनामे

Fri, 10 Nov 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 10 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
two sister in law did scam in bhadohi
Fraud
उत्तर प्रदेश के भदोही में देवरानी और जेठानी के गोलमाल का मामला सामने आया है। देवरानी पूर्व ग्राम प्रधान है ज‌बकि जेठानी वर्तमान प्रधान हैं। मामला ज्ञानपुर के भदोही विकास खंड के मल्लूपुर गांव का है। दोनों को शौचालय निर्माण में सात लाख रुपये के गबन के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


2011 में देवरानी ग्राम प्रधान थीं, जबकि 2015 से जेठानी प्रधानी का कार्यकाल संभाले हुए हैं। मल्लूपुर गांव निवासी रामचंद्र समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर 2011-12 और 2015-16 में ग्रामसभा में कराए गए शौचालय निर्माण के कार्य में धांधली किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


डीएम ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल से जांच कराई। इसमें 2011-12 में बने 74 में से 31 शौचालय अधूरे मिले। इसमें चार हजार 195 रुपये प्रति शौचालय की दर से प्रथम दृष्ट्या एक लाख 30 हजार रुपये का गबन पाया गया। जबकि 2015-16 में बने 50 शौचालयों में से 49 अपूर्ण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की दर से करीब पांच लाख 88 हजार रुपये का गबन सामने आया। डीएम विशाख जी ने वर्तमान ग्राम प्रधान रिंकी देवी एवं पूर्व प्रधान गीता देवी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

चेतावनी दी है कि साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण दें, अन्यथा कार्रवाई तय कर दी जाएगी। इस प्रकरण में दोनों कार्यकाल में रहे सेक्रेटरियों की भी मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। ग्राम प्रधान रिंकी देवी ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।


कुछ लोग गांव का विकास बाधित करना चाह रहे हैं। बालू आदि न मिलने से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में विभागीय स्तर पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed