फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sanitation workers students posing BHU employees became debtors returning money loans

UP : BHU का कर्मचारी बन दर्जनभर लोगों को ठगा, कर्जदार बने 2 सफाईकर्मी; अब लोन लेकर लौटा रहे युवकों के रुपये

Fri, 27 Dec 2024 01:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 01:36 PM IST
सार

Varanasi News : यह मामला 2019 का बताया जा रहा है। शातिर ने दो सफाई कर्मियों को माध्यम बनाकर दर्जनभर छात्रों के साथ धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
Two sanitation workers students posing BHU employees became debtors returning money loans
युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये ठगे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के एक जालसाज ने खुद को बीएचयू का कर्मचारी बता दो सफाईकर्मियों को फंसाकर उन्हें कर्जदार बना दिया। अब यह सफाईकर्मी लोन लेकर बेरोजगार युवकों को रुपये वापस कर रहे हैं। जालसाज ने इन सफाईकर्मियों को माध्यम बनाकर युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये ठगे हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के परासखाड़ गांव में रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान वर्ष 2019 में वाराणसी के रहने वाले संजय कुमार श्रीवास्तव का नरहरपट्टी गांव निवासी सुशील कुमार गुप्ता और बालपुर श्रीनगर निवासी सफाईकर्मी अनिल प्रसाद से संपर्क हुआ। 
विज्ञापन


संजय ने खुद को बीएचयू का कर्मचारी बताकर दोनों सफाईकर्मियों को अपने झांसे में ले लिया। परासखाड़ के सफाईकर्मी के एक परिचित व्यक्ति ने भी उसकी बातों में हामी भरी थी। इसके बाद सुशील व अनिल ने संजय की बातों पर यकीन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दोनों को मोटी कमाई का लालच दिया। फिर उन्हें माध्यम बना बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के रहने वाले रणवीर, प्रदीप शर्मा, हरिकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, शक्ति चौहान, अनिल प्रसाद, आदर्श गौतम, संतराज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, पुष्कर शर्मा, राजकुमार कन्नौजिया सहित कई युवकों से करीब 75 लाख रुपये वसूल लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed