फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two real brother died by current elder brother ran to save his brother hit by current in bhadohi up

यूपी: छोटे भाई को बचाने गया बड़ा भाई भी आया करंट की चपेट में, दोनों सगे भाइयों की मौत

Thu, 03 Sep 2020 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Two real brother died by current elder brother ran to save his brother hit by current in bhadohi up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। जहां एक साथ सगे भाइयों की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

भदोही जले के भदोही ब्लॉक के बड़ौना गांव में बुधवार को करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई घर के वाटर पंप की मरम्मत कर रहा था। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। ग्राम प्रधान दीपक तिवारी ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जयप्रकाश पाल का छोटा बेटा शुभम पाल(17) अपने घर का वाटर पंप बना रहा था। अचानक करंट उतरने से वह पंप से चिपक गया। यह देख छोटे भाई को बचाने के लिए रवि पाल(19) दौड़कर गया, लेकिन उसे भी करंट लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घरवाले आनन-फानन में अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने फोन से पीड़ित परिवार को सांत्वना दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed