फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two prisoners escaped after forging a toilet in the temporary jail in Varanasi

वाराणसी की अस्थायी जेल के शौचालय की जाली तोड़कर भागे दो बंदी, महीनेभर में दूसरी बार कैदियों ने सुरक्षा की खोली पोल  

Wed, 19 Aug 2020 11:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 19 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two prisoners escaped after forging a toilet in the temporary jail in Varanasi
जेल (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media

वाराणसी के चांदमारी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास में बनाई गई अस्थायी जेल के शौचालय की जाली तोड़कर दो बंदी बुधवार की रात भाग निकले। मामला सार्वजनिक होते ही जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिला कारागार प्रशासन की ओर से दोनों के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा कर प्रकरण की विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


बड़ागांव थाने की पुलिस द्वारा बीती 10 अगस्त को हत्या और दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में दोढईपुर चकचमरान निवासी दिनेश लाल को अस्थायी जेल में दाखिल किया गया था। इसी तरह से गाजीपुर जिले के बिरनो थाना अंतर्गत बद्दोपुर निवासी दिलीप कुमार को चोरी के मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने 11 अगस्त को अस्थायी जेल में दाखिल किया था।
विज्ञापन


बुधवार की रात आठ बजे के लगभग दोनों बंदी शौचालय गए थे। इसी दौरान दोनों शौचालय की जाली तोड़ कर भाग निकले। बंदियों की निगरानी में तैनात बंदीरक्षकों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आननफानन में दोनों बंदियों के भागने की सूचना जेल अधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि दोनों बंदियों के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। किसकी लापरवाही से दोनों बंदी भाग निकले, इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, देर रात तक पुलिस की अलग-अलग टीमें दोनों बंदियों की तलाश में शहर के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों सहित अन्य स्थानों को खंगाल रही थी।


गौरतलब है कि इससे पहले इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज से बीती 25 जुलाई की शाम दुष्कर्म का आरोपी किरहिया जिवधीपुर निवासी आशीष पाल शौच के बहाने चहारदीवारी फांद कर भाग निकला था। एक अगस्त को आशीष अपने घर के समीप से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed