फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two policeman suspended for illegal collection

आईजी रेंज का औचक निरीक्षण, अवैध वसूली करते मिले दो सिपाही निलंबित

Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Two policeman suspended for illegal collection
आईजी रेंज दीपक रतन - फोटो : file photo
वाराणसी शहर के चौराहों-तिराहे पर तैनात सिपाही रात गहराते ही या तो अवैध वसूली में व्यस्त हो जाते हैं या फिर आराम करने लगते हैं। इसका खुलासा गुरुवार की रात आईजी रेंज दीपक रतन के औचक निरीक्षण में हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक रोक कर अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही निलंबित कर दिए गए जबकि आराम फरमा रहे 10 सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, रात 12:50 बजे के लगभग आईजी रेंज ने चेक कराया तो शहर क्षेत्र में सिर्फ सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी अपनी सर्किल में भ्रमणशील मिले और बाकी अन्य चार सीओ का जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इसे लेकर आईजी रेंज ने सीओ दशाश्वमेध, भेलूपुर, कैंट और कोतवाली से स्पष्टीकरण तलब किया है। आईजी रेंज दीपक रतन गुरुवार आधी रात बाद गश्त और पिकेट ड्यूटी चेक करने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान मंडुवाडीह थाने के कांस्टेबल कमल कुमार मौर्या और सुमित राय को मंडुवाडीह क्षेत्र में ट्रक रोक कर अवैध वसूली में लिप्त देख दोनों को निलंबित कर दिया गया।

इसी तरह सारनाथ थाने के कांस्टेबल विनोद यादव व रामप्रकाश यादव, आदमपुर थाने के कांस्टेबल विसेंद्र यादव व रामशीष, कोतवाली थाना के कांस्टेबल श्रीराम कुमार व चंद्रप्रकाश और लंका थाने के शैलेंद्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह आजाद, अशोक कुमार यादव व राणा प्रताप सिंह आराम करते मिले। इन सभी को आईजी रेंज ने लाइन हाजिर कर दिया। 

क्यों न आपकी सत्यनिष्ठा रोक दी जाए

Two policeman suspended for illegal collection
demo pic
आईजी रेंज दीपक रतन ने बताया कि इन खामियों के अतिरिक्त शहर की अन्य पिकेट और गश्त ड्यूटी सही मिली। कहा कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी सही तरीके से करें। अन्यथा की स्थिति में इस तरह औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दो सिपाही ट्रक रोक कर अवैध वसूली कर रहे थे। इसके साथ ही मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी अपने क्षेत्र में भ्रमण भी नहीं कर रहे थे। आईजी रेंज ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। ऐसा प्रतीत हुआ कि थानाध्यक्ष की मिलीभगत से सिपाही अवैध वसूली कर रहे थे।

साथ ही थानाध्यक्ष का क्षेत्र में भ्रमणशील न रहना बड़ी चूक है। उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि इन दोनों गंभीर चूक के कारण क्यों न आपकी सत्यानिष्ठा रोक दी जाए। जवाब संतोषजनक न प्रतीत होने पर सत्यनिष्ठा रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed