{"_id":"5913327f4f1c1b231f852367","slug":"two-person-caught-with-670-gm-smack-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रतापगढ़ देने जा रहे थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रतापगढ़ देने जा रहे थे सप्लाई
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Wed, 10 May 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी शैलेश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के अहियापुर रेलवे अंडर ब्रिज के पास से मंगलवार की रात क्राइम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो हेराइन कोरियर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 लाख की हेरोइन बरामद किया है। दोनों तस्कर आजमगढ़ जिले के निवासी है।
पुलिस लाइन में एसपी शैलेश पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली की हेरोइन के दो तस्कर पैकेट लेकर उसे प्रतापगढ़ जिले में देने जा रहे है। सूचना पर पुरानी बाजार चौकी प्रभारी राजेश मिश्र, स्वॉट टीम के प्रभारी शशिचंद्र चौधरी सिपाहियों के साथ मार्गों परचेकिंग करने लगे।
इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखे। लेकिन पुलिस को मौजूद देख वह वाहन से तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ा। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से 670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह हेरोइन को प्रतापगढ़ पहुंचाने जा रहे थे। एक ने अपना नाम आजमगढ़ तरवा के भटी निवासी लालजी कुशवाहा एवं दूसरे ने बीबीपुर निवासी विजय शंकर मौर्य बताया।
उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत बाजार में करीब 70 लाख की है। सप्लाई किसे देने जा रहे थे यह बात उन्हें पता नहीं था। इनके गिरोह के मुखिया ने कहा था तयशुदा स्थान पर जब वह पहुंचेंगे तो उन्हें वह उन्हें फोन कर अपने पास बुला कर पैकेट खुद ले लेगा।