{"_id":"6186bbe1e05fee6fcf3c55aa","slug":"two-people-died-in-suspicious-circumstances-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो की गई जान पर कारण अनजान: डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पिता पर हत्या का आरोप, पानी पीने के बाद राजगीर मिस्त्री ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की गई जान पर कारण अनजान: डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पिता पर हत्या का आरोप, पानी पीने के बाद राजगीर मिस्त्री ने तोड़ा दम
Sun, 07 Nov 2021 10:16 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:16 AM IST
सार
वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के छित्तनपुरा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गई। उधर, मोहाव स्थित निमार्णाधीन साइड पर कार्य के दौरान राजगीर मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के छित्तनपुरा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां ने पिता पर बच्ची का गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। उधर, मोहाव स्थित निमार्णाधीन साइड पर कार्य के दौरान राजगीर मिस्त्री की पानी पीने के आधे घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
आदमपुर थाना अंतर्गत छित्तनपुरा निवासी अबुल हसन की डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत खराब थी। बच्ची का इलाज चल रहा था। बच्ची की मां नूरसबा के अनुसार सुबह बच्ची रो रही थी। इसके बाद पिता अबुल हसन उसे बाहर लेकर चला गया। अबुल हसन जब बेटी को लेकर वापस आया तो बच्ची बेसुध हो गई थी। नूरसबा बच्ची को लेकर कच्चीबाग स्थित अपने मायके गई, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
नूरसबा का आरोप है कि अबुल ने गला घोंटकर बच्ची को मार डाला। बच्ची का शव लेकर नूरसबा आदमपुर थाने पहुंची और अबुल के खिलाफ तहरीर दी। आदमपुर इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आरोपी पिता अबुल हसन से पूछताछ की जा रही है।

उधर, मोहाव स्थित निमार्णाधीन साइड पर कार्य के दौरान राजगीर मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धरसौना निवासी श्याम बिहारी राम उर्फ बबलू (50) की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार साइड पर श्याम बिहारी को एक मजदूर ने पानी पिलाया, इसके आधे घंटे बाद ही श्याम बिहारी अचेत हो गया। साथियों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत थाने पर नहीं की।