{"_id":"610c22ea8ebc3eb7b35d721e","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दो जगह सड़क हादसे: दोनों हादसे में हुई दो लोगों की मौत, एक ड्यूटी करके लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दो जगह सड़क हादसे: दोनों हादसे में हुई दो लोगों की मौत, एक ड्यूटी करके लौट रहा था घर
सार
फूलपुर थाना क्षेत्र के मिराशाह पोखरे से कुछ दूरी पर वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। वहीं, फूलपुर थाना क्षेत्र का रहना वाला अदेड़ रात में ड्यूटी करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की अलग-अलग हादसे में मौत हुई है। फूलपुर थाना क्षेत्र के मिराशाह पोखरे से कुछ दूरी पर वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। इसमें एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। वहीं, दूसरा हादसा फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
पिंडरा के रमईपुर निवासी आनंद सिंह (30) करखियांव स्थित एग्रो पार्क के एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। फूलपुर निवासी सोनू पटेल(19) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक सवार भिड़ गए। पुलिस की मदद से पीएचसी पिंडरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आनंद सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और दो भाइयों में मृतक छोटा था, मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
वाहन के चपेट में आने से अधेड़ की मौत
फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिराव (पहपटवा) निवासी सुनील यादव उर्फ लोहा यादव(42) जौनपुर के जलालपुर स्थित त्रिलोचन महादेव के पास एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता था। वह रात में ड्यूटी कर गुरुवार की सुबह साइकिल से घर लौट रहा था। करखियांव एग्रो पार्क के सामने पीछे से आ रहे वाहन ने उसे धक्का मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील यादव के दो लड़के व एक लड़की हैं।
विज्ञापन