फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खाई में पलटी, दो की मौत, दो घायल

Sat, 08 Dec 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accident at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार की देर रात एक कार के खाई में पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। ये सभी वाराणसी से जौनपुर लौट रहे थे। समाज सेवी के रूप में पहचान थी। मृतकों में से दो की पहचान समाजसेवी के रूप में थी। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना दंग रह गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
Two people died in road accident at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के  अभयचंदपट्टी गांव निवासी अमरनाथ यनादव(27), ढ़ेरापुर गांव निवासी गुड्डू यादव(45), अलीगंज निवासी राजेश यादव(50)  एवं फरीदाबाद निवासी दीपू यादव (24) दिन में किसी बीमार को देखने वाराणसी गए थे। वाराणसी से चारों एक साथ वैगन आर कार से घर लौट रहे थे। 
Two people died in road accident at varanasi
सड़क हादसा
रात में करीब 11 बजे अलीगंज अभयचंदपट्टी गांव स्थित गोमती ग्रामीण बैंक के पास पहुंचे थे तभी कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे तकरीबन 20 फीट गहरी खाईं में पलट गई। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे चारो को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कार चालक अमरनाथ यादव व गुड्डू यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश यादव व दीपू यादव को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two people died in road accident at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यादव पप्पू और पड़ोसी गांव ढेरापुर निवासी गुड्डू यादव की पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पप्पू यादव की इलाके में समाज सेवी के रूप में पहचान थी। संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंची लोगों की भीड़ में भी दोनों की व्यवहार कुशलता और सामाजिक योगदान पर चर्चा हो रही थी।   ग्रामीणों के मुताबिक कुल्हनामऊ निवासी गोपाल ने बीते सोमवार को किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। गोपाल के परिवार वालो की माली हालत ठीक न होने से उसके इलाज की जिम्मेदारी खुद पप्पू ने लिया था। 
विज्ञापन
Two people died in road accident at varanasi
accident - फोटो : stluciatimes.com
 रात में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।  पप्पू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह ट्रक चलवाकर वह परिवार की आजीविका चलाता था और अपनी हैसियत के मुताबिक लोगों की हर संभव मदद भी करता था। पत्नी अनीता, नाबालिग पुत्री मुस्कान एवं पुत्र अमन व कल्लू का रो रोकर बुरा हाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed