फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people died due to cold in Bhadohi weather update

भदोही में ठंड हुई जानलेवा, वृद्धा समेत दो की मौत, अब तक आठ लोगों ने गवाई जान

Mon, 28 Dec 2020 07:40 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to cold in Bhadohi weather update
गलन के साथ बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी धूप निकली, लेकिन गलन भरी हवाओं ने उसे बेअसर कर दिया। ठंड लगने से मोढ़ के ताल सुपैला और उगईपुर में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। अब तक जिले में आठ लोग ठंड से अपनी जान गवा चुके हैं। इन सब के बावजूद प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।

विज्ञापन


दिसंबर के दूसरे सप्ताह से तेज हुई ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गलन भरी पछुआ हवा से शाम ढलते ही लोग घरों में चले जा रहे हैं। सोमवार को दिन में हल्के  बादलों के बीच धूप निकली रही, लेकिन हवा के कारण वह भी बेअसर रहा। न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ठंड के कारण आठ बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पछुआ हवाओं के कारण गलन बनी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.8 जबकि न्यूनतम 7.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन

मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां ब्लॉक के ताल सुपैला गांव में ठंड लगने से गुलाबी देवी (80) की सोमवार की सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह पेट में दर्द होने पर परिवार वाले अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसी तरह उगईपुर नई बस्ती में शिरोमणि गुप्ता (55) की रविवार की रात में मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक रात में वह रिश्तेदारी से घर लौटे। खाना आदि खाकर सो गए। घर पहुंचने पर पेट और सीने में दर्द की शिकायत की थी, सुबह नहीं उठे तो घर वाले पास गए तो मृत पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed