फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two Olympians on stage with PM modi in varanasi 3000 players participate will hold public meeting

PM Modi Varanasi Visit : पीएम के साथ मंच पर 2 ओलंपियन होंगे, शिरकत करेंगे 3000 खिलाड़ी; मोदी ने किया X पोस्ट

Sun, 20 Oct 2024 08:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 08:24 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट की फोर्स के अलावा गैर जनपद से नौ आईपीएस, 14 एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 43 इंस्पेक्टर, 361 दरोगा और 2044 हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल आए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन
two Olympians on stage with PM modi in varanasi 3000 players participate will hold public meeting
सिगरा स्टेडियम के पास दीवार पर हुई पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने 52वें काशी दौरे पर आएंगे। सिगरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम के साथ मंच पर अर्जुन अवार्डी प्रशांति सिंह, ओलंपियन ललित उपाध्याय और आईएएस सुहास एल वाई रहेंगे। खेल के तीनों सितारे पीएम के साथ मंच पर पहली पंक्ति में बैठेंगे। इनके अलावा काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं सहित 3000 खिलाड़ी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री स्टेडियम से ही काशी सहित देशवासियों को स्वास्थ्य, खेल, परिवहन और पर्यटन की सौगात देंगे। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्से में बने और बन रहे एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद प्रधानमंत्री का यह दूसरा काशी दौरा है। इससे पहले वह 18 जून को आए थे। रविवार को वे पहले हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इससे पूर्वांचल व उप्र से सटे हुए अन्य प्रदेशों के लोगों को आंखों का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। 

वहीं, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से 16 संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को और तीन अस्पतालों में तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री इसकी भी घोषणा रविवार को करेंगे। इसके अलावा 380.13 करोड़ से तैयार सिगरा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, सारनाथ में प्रो पुअर योजना, सीपेट परिसर करसड़ा में निर्मित छात्रावास, लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 बेड क्षमता के छात्रावास व पवेलियन समेत काशीवासियों को कुल 14 परियोजनाएं सौपेंगे।

काशी से ही छह अन्य एयरपोर्ट की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से ही छह अन्य जिलों को एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इसमें बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। रीवा हवाई अड्डे, मां महामाया हवाई अड्डे, अंबिकापुर और सरसावा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे। 

अन्न सेवा योजना का शुभारंभ करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 20 अक्तूबर को अन्न सेवा योजना का शुभारंभ हो जाएगा। न्यास के सदस्यों की मौजूदगी में पहले दिन तीन हजार लाभार्थियों को भोजन वितरित किया जाएगा। शनिवार को संस्कृत विद्यालयों और चिकित्सालयों में भोजन व्यवस्था का दूसरा ट्रायल किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नाट्यकोटम संस्था के सहयोग से अन्न सेवा योजना लागू की जा रही है। पहले चरण में तीन हजार के बाद इसका लाभ पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जम्मू कोठी स्थित रसोईघर की क्षमता को बढ़ाकर अब पांच हजार से छह हजार 

व्यक्तियों का भोजन 
एक साथ बनाने की योजना है। इस दौरान न्यास सदस्य पं. दीपक मालवीय, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, पं. प्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।

two Olympians on stage with PM modi in varanasi 3000 players participate will hold public meeting
लहुराबीर चौराहे की हुई सजावट। - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन की पीएम रखेंगे नींव
एयरपोर्ट पर बाबा विश्वनाथ धाम मॉडल सरीखे न्यू टर्मिनल भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शिलान्यास करेंगे। 995 करोड़ की लागत से न्यू टर्मिनल भवन और मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा। काशी की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक धरोहरों की झलक न्यू टर्मिनल भवन में देखने को मिलेगी। आधुनिक तकनीक से तैयार होने वाले न्यू टर्मिनल भवन की छत स्टील की होगी और ग्रेनाइट से फर्श बनाई जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार न्यू टर्मिनल भवन की क्षमता पांच हजार यात्रियों की होगी। 

24 आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के दौरान रविवार को 24 आईपीएस ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी व एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों के अलावा पब्लिक के बीच पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम तक शनिवार को उनकी डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। 

रीवा और नोएडा से भी जुड़ेगा बाबतपुर एयरपोर्ट
बाबतपुर एयरपोर्ट से जल्द ही ग्रेटर नोएडा और एमपी के रीवा का भी जुड़ाव होगा। 21 अक्तूबर को रीवा और नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ के बाद से उड़ानों की आवाजाही शुरू होगी। विमान कंपनियों की ओर से वाराणसी हवाई रूट का सर्वे भी कराया जा रहा है। बुद्धिस्ट सर्किट के लिए कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। कुशीनगर एयरपोर्ट से काशी और नोएडा के बीच भी विमान सेवाएं शुरू करने पर मंथन चल रहा है। 

पर्यटन को और अधिक उड़ान मिलने की संभावनाएं बलवती हो गई हैं। टूर ऑपरेटर सुधांशु सक्सेना ने बताया कि काशी से लगभग सभी शहरों से रोड, रेल और हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। 21 अक्तूबर को रीवा एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि काशी से आगरा, कानपुर, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और नई विमान सेवाएं शुरू होने से पर्यटन में काफी उड़ान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed