फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two new corona suspects in Isolation Ward in Azamgarh, awaiting report

आजमगढ़ में दो नए कोरोना संदिग्ध आईसोलेशन वार्ड में भर्ती, रिपोर्ट का इंतजार 

Thu, 26 Mar 2020 07:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 26 Mar 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Two new corona suspects in Isolation Ward in Azamgarh, awaiting report
corona virus - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले में दो नये कोरोना संदिग्ध मिले है। एक अहरौला थाना क्षेत्र का तो दूसरा शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों को जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट आने तक दोनों संदिग्ध आईसोलेशन वार्ड में भी भर्ती रहेंगे।  अहरौला संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र का व्यक्ति 10 दिनों पूर्व किसी काम से नेपाल गया था। वहां से वापस लौटने पर उसकी तबीयत खराब हुई। उसने सांस लेने में परेशानी और बुखार की शिकायत थी।

विज्ञापन

जिस पर परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया। सूचना पर सीएचसी की टीम गांव में पहुंची और कोरोना के लक्षण मिलने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की टीम उसकी जांच कर रही है। एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह ने बताया कि सेंपल लिया जा रहा है। देर शाम तक उसे जांच के लिए भेज दिया जायेगा। जहानागंज संवाददाता के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक कुछ दिनों पूर्व आस्ट्रेलिया से लौटा है। उसे भी जुकाम-बुखार की समस्या थी और सांस भी फूल रहा था।

विज्ञापन

जिस पर उसने भी कंट्रोल रूम को सूचना दिया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पर भर्ती कराया। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि सेंपल लिया जा रहा है, जिसके कल जांच के लिए भेजा जायेगा। दो नये संदिग्ध कोरोना पीडितों के मिलने से एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अब तक 11 संदिग्ध मिल चुके है। जिसमें नौ की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दोनों नए मरीज के सेंपल कल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उनकी रिपोर्ट आने में एक-दो दिन का समय लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed