फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two murder accused arrested Victim shot head motive revenge earlier assault search five others underway

हत्या के दो आरोपी 34 घंटे में गिरफ्तार: सिर में मारी थी गोली, मारपीट का बदला लेना चाहते थे; पांच की तलाश जारी

Wed, 16 Sep 2026 05:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 16 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के 34 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। अब्दोपुर जाने वाली सड़क से दोनों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार शादी समारोह में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपियों ने युवक की हत्या की थी। पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two murder accused arrested Victim shot head motive revenge earlier assault search five others underway
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अब्दोपुर जाने वाले रास्ते से मंगलवार की रात करीब 2:45 बजे पुलिस ने प्रदीप कुमार और मोहित उर्फ ऋतिक रोशन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन




पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बीते 14 सितंबर की शाम इन्हीं दोनों ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर रानीपुर थाना के काझा लखनुआडीह निवासी अनीश कुमार (25) की हत्या की थी। 

विज्ञापन

पुलिस की पांच टीमें, चिरैयाकोट थाना, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस की टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में संभावित जगहों पर दबिश दे रही थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात 2:30 बजे अब्दोपुर जाने वाले पर घेराबंदी की। 

दोनों मिर्जापुर गांव की तरफ से नासिरपुर होते हुए रामनवल सिंह डिग्री कॉलेज के रास्ते से जा रहे थे। घटना के 34 घंटे के अंदर ही टीम को सफलता मिली और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। अनीश कुमार के पिता मनीराम की तहरीर पर पुलिस ने गोलू और मोहित के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 

पुलिस की पूछताछ में गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के जलालाबाद निवासी प्रदीप कुमार और डिल्ला निवासी मोहित उर्फ ऋतिक रोशन ने बताया कि बीते 22 अगस्त को वो जलालाबाद गांव निवासी गोलू के साथ चिरैयाकोट थाना के अमिरहां गांव में एक शादी समारोह में आए थे। वहीं पर रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा लखनुआडीह निवासी गोल्डी और गोलू के बीच विवाद हो गया था। 

उसी का बदला लेने के लिए 14 अगस्त की शाम पांच बजे वो दोनों व गोलू अपने पांच अन्य साथियों के साथ सरसेना पेट्रोलपंप के आगे घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही गोल्डी और अनीश कुमार आये। उनसे वाद विवाद हो गया और गोलू ने उनके ऊपर तमंचा से फायर कर दिया, जिससे अनीश कुमार को गोली लग गई और उसकी मृत्यु हो गयी। गोल्डी बच गया और भागते समय हड़बड़ाहट में पल्सर बाइक वहीं पर छोड़ कर भाग गये थे।

विज्ञापन

युवक की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धाराएं बढ़ाते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है। पांच अन्य की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों , स्वाट और सर्विलांस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। - अनूप कुमार, एएसपी, मऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed