फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two more corona positive in Ghazipur, now total 73 infected

गाजीपुर में दो और कोरोना पॉजिटिव, 73 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Fri, 22 May 2020 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Two more corona positive in Ghazipur, now total 73 infected
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जनपद के बिरनो और कासिमाबाद तहसील के महेशपुर में शुक्रवार की शाम दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह दोनों एक सप्ताह पहले  मुंबई से आए थे। इसके बाद इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। लगातार छठवें दिन भी कोरोना संक्रमितों के मिलने से जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 73 पहुंच गई है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमितों को यहां से जौनपुर लेकर चली गई। दोनों कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य ने की। कहा कि दोनों को इलाज के लिए जौनपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को मिले दो कोरोना संक्रमित मुंबई से ट्रेन द्वारा बीते 15 मई को आए थे। रेलवे स्टेशन पर जांच के बाद संदिग्ध मिलते ही इन्हें रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। जिले में मिले 73  संक्रमितों में से शुरूआत में मिले तीन जमाती समेत छह मरीज तथा नौ मई को नंदगंज के खिजीपुर से मिला एक युवक अब तक ठीक हो चुके हैं।

जिल में एक्टिव मरीजों की संख्या 66 है जिनका इलाज वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल तथा जौनपुर कोरोना अस्पताल में चल रहा है। उधर आज मिले दोनों संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed