फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two miscreants arrested for stealing bullet from Varanasi getting modified and selling in Kanpur

खुलासा: वाराणसी से बुलेट चुराकर कानपुर में मॉडिफाई करा बेचने थे बदमाश, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 02:51 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jan 2024 02:51 PM IST
सार

डीसीपी काशी जोन के मुताबिक हाल के दिनों में चौक, जैतपुरा और आदमपुर थाना क्षेत्र में छह बुलेट चोरी हुई थी। इन वाहनों की बरामदगी के लिए चौक थानाध्यक्ष, जैतपुरा थानाध्यक्ष और आदमपुर थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में गिरोह का पर्दाफाश कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested for stealing bullet from Varanasi getting modified and selling in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी शहर से बुलेट चुराकर कानपुर में मॉडिफाई करा कर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को चौक, जैतपुरा और आदमपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीनदयालपुर, नक्खी घाट के दीपक कुमार सिंह और पुराना पुल, सारनाथ के आलोक सेठ के रूप में हुई है। दोनों के पास से चोरी की छह बुलेट और एक स्कूटी बरामद की गई है। प्रकरण में पुलिस को सलारपुर, सारनाथ के मूल निवासी और कानपुर में रहने वाले शुभम सेठ की तलाश है।

विज्ञापन


यह है मामला
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि हाल के दिनों में चौक, जैतपुरा और आदमपुर थाना क्षेत्र में छह बुलेट चोरी हुई थी। वाहनों की बरामदगी के लिए चौक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जैतपुरा थानाध्यक्ष राजकुमार और आदमपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को बगैर नंबर की बुलेट सवार दो युवक मिले। दोनों से दोनों वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। चौक थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बुलेट और एक बाइक बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह जिम के बाहर सड़क किनारे खड़ी रहने वाली बुलेट की रेकी कर चुराते थे। उनका दोस्त शुभम बुलेट को वाराणसी से कानपुर ले जाता था और मॉडिफाई करा कर ग्राहकों को बेचता था। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed