Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two lakh fish will be released into the Ganga today.

Varanasi News: गंगा में आज छोड़ी जाएंगी दो लाख मछलियां

Thu, 19 Nov 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two lakh fish will be released into the Ganga today.
वाराणसी। गंगा नदी में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को एक लाख चिताला और एक लाख भारतीय मेजर कार्प मछलियां छोड़ी जाएंगी। यह पहल जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण के लिए की गई है। मत्स्य विभाग के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाना है। रिवर रैंचिंग कार्यक्रम संत रविदास घाट पर होगा। मेयर अशोक तिवारी और जिला अध्यक्ष पूनम मौर्या इसमें शामिल होंगी। मत्स्य विभाग के उपनिदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि मछलियों से लोगों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार मिलता है। सरकार मछुआरों और मत्स्य पालकों की आजीविका का भी ध्यान रख रही है। उपनिदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि रिवर रैंचिंग प्रक्रिया गंगा के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में सहायक है। मछलियां नदी के प्राकृतिक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article