{"_id":"5b8ad1c242c792463f79537c","slug":"two-killed-in-road-accident-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दर्दनाक हादसाः बाइक की टक्कर से स्कार्पियो सवार छात्रा की गर्दन कटी, बाइकसवार की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसाः बाइक की टक्कर से स्कार्पियो सवार छात्रा की गर्दन कटी, बाइकसवार की भी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार सुबह बाइक और तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार अविनाश (25) तथा स्कार्पियो में सवार छात्रा सुनीता (20) की मौत हो गई। स्कार्पियो सवार अन्य छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गईं। हादसे के वक्त अविनाश ने हेलमेट नहीं पहना था।
Trending Videos
Bike Accident
बिलरियागंज क्षेत्र के जैगहा बाजार निवासी सुनीता विश्वकर्मा (30) सिलाई कढ़ाई केंद्र चलाती हैं, जिसमें क्षेत्र के ही हरिपुर गांव की सुनीता (20), रामपुर जैगहां निवासी खुशबू (16), रिंकी (18), खानकाह बिंदवल गांव निवासी रुकसाना (18), प्रतिभा (19) सिलाई सीखती थीं। शनिवार को इन्हें गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र में स्थित एक केंद्र पर प्रतियोगिता में जाना था।
azamgarh
- फोटो : amar ujala
इसके लिए संचालिका ने एक स्कार्पियो बुक की थी। शनिवार की सुबह सभी स्कार्पियो से बड़हलगंज रवाना हुईं। तेज रफ्तार स्कार्पियो बड़ा गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहे बाइक सवार को गलत साइड में जा कर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इससे बाइक चला रहा बलिया जिले के सहतवार थाने के भोपतपुर गांव निवासी अविनाश पुत्र उमाशंकर दूर जाकर गिरा, जबकि उसकी बाइक उछल गई और स्कार्पियो में दाहिनी खिड़की से बाहर उल्टी कर रही सुनीता की गर्दन काटते हुए दूर जा गिरी। इससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
आसपास के लोग अविनाश को जिला अस्पताल ले जा रहे थे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अविनाश शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर चुका था। वह शिक्षक बनने का प्रमाण पत्र लेने डायट जा रहा था। स्कार्पियो में बैठे अन्य लोगों को मामूली चोटें आई।